Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Akhilesh Yadav should choose between Ali and Bajrangbali: Omprakash

अखिलेश यादव अली या बजरंगबली में से किसी एक को मानें : ओमप्रकाश

Sat, 21 Nov 2026 12:21 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 21 Nov 2026 12:21 AM IST
विज्ञापन
Akhilesh Yadav should choose between Ali and Bajrangbali: Omprakash
कोपागंज क्षेत्र के इटौरा डोरीपुर में राशन मॉडल शॉप का उद्घाटन करते कैबिनेट मंत्री ओम प्रकाश राज
कोपागंज (मऊ)। प्रदेश के पंचायती राज कैबिनेट मंत्री एवं सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ओमप्रकाश राजभर ने समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव पर निशाना साधा। कहा कि उन्हें अली या बजरंगबली में से किसी एक को मानना चाहिए। दोनों को एक साथ मानने की बात नहीं हो सकती। उन्होंने यह बयान घोसी ब्लॉक के इटौरा डोरी गांव में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान मीडिया के सवालों का जवाब देते हुए दिया।
विज्ञापन

मंत्री ओमप्रकाश राजभर गांव की प्रशासक अनुपमा राजभर पत्नी गोविंद राजभर की ओर से बनवाए गए मनरेगा अन्नपूर्णा खाद्य एवं राशन मॉडल शॉप का उद्घाटन करने पहुंचे थे। इस दौरान पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने समाजवादी पार्टी पर निशाना साधा। कहा कि भाजपा सरकार में शामिल होने के बाद उन्होंने प्राथमिक विद्यालयों में पढ़ने वाले बच्चों को होमगार्ड जैसी वर्दी से मुक्ति दिलाकर बेहतर सूट-बूट उपलब्ध कराने का काम किया। इसके साथ ही शोषित और वंचित समाज के हितों को ध्यान में रखते हुए प्रधानमंत्री और गृहमंत्री से मुलाकात कर जातिगत जनगणना कराने की पहल की। घोसी लोकसभा चुनाव में हार का जिक्र करते हुए उन्होंने अपनी पीड़ा भी जाहिर की। कहा कि यदि घोसी लोकसभा सीट से सुभासपा का प्रत्याशी चुनाव जीतता तो क्षेत्र में केंद्र सरकार की विभिन्न योजनाओं को लाने का प्रयास किया जाता और यहां विकास कार्यों को और गति मिलती। पंचायत चुनाव को लेकर पूछे गए सवाल पर मंत्री ने कहा कि पंचायत चुनाव कब होगा, यह उच्च न्यायालय की मंशा पर निर्भर करेगा। कार्यक्रम में सुभासपा के एमएलसी बिच्छेलाल राजभर ने कहा कि ओमप्रकाश राजभर ने गरीब परिवारों के बेटों को विधानसभा तक पहुंचाने का काम किया है। वह हमेशा गरीब, शोषित और वंचित वर्गों के हितों के लिए काम करते रहे हैं। कार्यक्रम का संचालन सुभासपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता जितेंद्र भारती ने किया। इस दौरान पार्टी के वरिष्ठ नेता फागू सिंह समेत बड़ी संख्या में कार्यकर्ता और स्थानीय लोग मौजूद रहे। अंत में ग्राम प्रधान प्रतिनिधि गोविंद राजभर ने सभी अतिथियों और आगंतुकों के प्रति आभार जताया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed