फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Agriculture department's team raided fertilizer seed shops

कृषि विभाग की टीम ने खाद बीज की दुकानों पर मारा छापा

Wed, 24 Nov 2021 11:51 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 24 Nov 2021 11:51 PM IST
विज्ञापन
Agriculture department's team raided fertilizer seed shops
मऊ। जिला कृषि अधिकारी उमेश कुुमार के नेतृत्व में कृषि विभाग की टीम ने रबी सीजन में बुधवार को खाद बीज की दुकानों पर छापा मारा। पांच खाद-बीज की दुकानों से सैंपलिंग कर नमूनों को लखनऊ स्थित प्रयोगशाला में जांच के लिए भेजा। छापेमारी से दुकानदारों में हड़कंप मचा रहा। जिला कृषि अधिकारी उमेश कुमार के नेतृत्व में कृषि विभाग की टीम ने बड़रांव ब्लाक क्षेत्र के पीआताल, मांदी सिपाह, नदवासराय, देवलास सहित मऊ आजमगढ़ बार्डर क्षेत्र के खाद बीज की दुकानों पर छापा मारा। इसमें संदिग्ध पांच सैंपल को लखनऊ स्थित प्रयोगशाला भेज दिया गया। छापेमारी की जानकारी मिलते ही कई दुकानदार शटर गिराकर फरार हो गए। जिला कृषि अधिकारी उमेश कुमार ने बताया कि बड़रांव ब्लाक क्षेत्र के खाद बीज के दुकानों पर छापा मारा गया है। पांच सैंपल को लखनऊ स्थित प्रयोगशाला भेज दिया गया।सैंपल फेल होने पर संबंधित के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed