{"_id":"421468f39d9ee17726f4e0bd3229ccdc","slug":"agog-with-rumors-of-bombs-in-seminary-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मदरसे में बम की अफवाह से हड़कंप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मदरसे में बम की अफवाह से हड़कंप
ब्यूरो, अमर उजाला, मऊ
Updated Tue, 04 Aug 2015 11:46 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुंशीपुरा सेल टैक्स रोड पर संचालित मदरसा मुस्लिम यतीमखाने में सोमवार की रात बम रखे होने की सूचना से हड़कंप मच गया। पुलिस ने मदरसे में सर्च अभियान चलाया, लेकिन कोई संदिग्ध वस्तु न मिलने पर राहत की सांस ली।
इधर, दूसरे दिन जब पुलिस पुन: सर्च अभियान चलाने पहुंची तो लोग नाराज हो गए। उन्होंने मुख्य सड़क पर चक्काजाम कर दिया। पुलिस के समझाने के बाद भी लोग टस से मस नहीं हुए। बाद में सामाजिक कार्यकर्ताओं और राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों ने उन्हें समझाकर जाम समाप्त कराया।
पुलिस अधीक्षक अनिल कुमार सिंह के मुताबिक सोमवार की रात किसी ने पुलिस को फोन कर सूचना दी कि मुंशीपुरा सेल टैक्स रोड पर संचालित मदरसा मुस्लिम यतीमखाने में बम रखा गया है।
विज्ञापन
सूचना मिलते ही एसएचओ दलबल के साथ पहुंच गए। यतीमखाना और आसपास सघन चेकिंग अभियान चलाया गया, लेकिन कोई संदिग्ध वस्तु नहीं मिली। उधर, दूसरे दिन मंगलवार की सुबह यतीमखाने में फिर सर्च अभियान चलाने की खबर लगते ही स्थानीय मुसलिम समुदाय के लोग विरोध में उतर आए। यतीमखाने में पुलिस के जाने से नाराज लोगों ने मुख्य सड़क पर चक्काजाम कर दिया।
पुलिस ने लोगों को समझाया पर वे मानने को तैयार नहीं हुए। इस बीच सामाजिक कार्यकर्ताओं और राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों ने लोगों से बात की।
अपर जिलाधिकारी समीर वर्मा, नगर मजिस्ट्रेट अमृत लाल साहू, सीओसीटी अशोक यादव, एलआईयू इंस्पेक्टर एपी सिंह ने भी लोगों को समझाकर जाम खत्म कराया। शाही इमाम, पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष अरशद जमाल, तैयब पालकी औब्दुल्ला, मसीउर्रहमान, जहीर सिराज, डा. मकसूद, इफ्खार, इरफान आदि ने आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।