फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Aglgi ten huts ash

अगलगी से दस झोपड़ियां राख

Thu, 14 Apr 2016 12:12 AM IST
mau
mau Updated Thu, 14 Apr 2016 12:12 AM IST
विज्ञापन
Aglgi ten huts ash
मधुबन थाना क्षेत्र के सुग्गीचौरी गांव में लगी आग को बुझाने का प्रयास करते लोग। अमर उजाला
मधुबन थाना क्षेत्र के सुग्गीचौरी मलटोली में अज्ञात कारणों से लगी आग ने दो  परिवारों की दस रिहायशी झोपड़ियों को जलाकर राख कर दिया। घटना में एक ही परिवार के चार  लोग बुरी तरह झुलस गए। जिन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया।
विज्ञापन


हालत गंभीर देख दो को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। मौके पर पहुंचे सपा नेता राजेन्द्र  मिश्रा ने एसडीएम को सहायता के लिए कहा। सुग्गीचौरी बंधे के निकट सरकारी अस्पताल के सामने अछैबर  शर्मा और अच्छेलाल शर्मा की रिहायशी झोपड़ियां हैं। बुधवार  की लगभग 11 बजे अचानक अच्छेलाल शर्मा के मंडई में आग लग गयी।
विज्ञापन


आग ने बगल में स्थित अक्षेवर शर्मा के घर में आग पकड़ ली। सारी झोपड़ियां धू धू कर जलने लगी। जब तक लोग आग पर काबू पाते दोनों परिवारों के लाखों रूपये का  सामान राशन कपड़ा झोंपड़ी आदि जलकर राख हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


आग इतनी विकराल थी कि  अगल बगल स्थित नीम, शीशम आदि  के हरे पेड़ भी जलने लगे। अपनी मड़ई में सो रहे अच्छेलाल को बचाने के प्रयास में उसका लड़का ओमप्रकाश शर्मा और जयचन्द शर्मा दोनों  झुलस गए। जबकि अछेवर शर्मा और उसकी बहु आराधना घर में फंस गए थे।

दीवाल तोड़कर ग्रामीणों ने उन्हें बाहर  निकाला। उन्हें भी जिला अस्पताल रेफर किया  गया। घटना  की खबर सुनते ही मधुबन विधान सभा के घोषित सपा प्रत्याशी राजेन्द्र मिश्रा  पहुंच गए और उप जिलाधिकारी मधुबन डीएस पाठक को खाने पीने की हर सम्भव मदद  करने के लिये कहा।

मधुबन : ताल रतोय के नीचे गेंहूं के कट चुके खेत में ट्रैक्टर से निकली चिंगारी  से गेहूं में आग लग गई। आग लग गयी। अगलगी में ताल रतोय, दुबारी, विग्रहपुर, देवसीपुर सहित एक  दर्जन पूरवे के सैकड़ों एकड़ खेत आग की भेंट चढ़ गया।


मौके पर उप जिलाधिकारी दयाशंकर पाठक भी  पहुंचे थे। फतेहपुर ताल रतोय में मंगलवार की रात शार्ट सर्किट से लगी मुखलाल राजभर की दो रिहायशी झोपड़िया जल गयी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed