फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   alert against tobacco

नशे से होने वाले दुष्प्रभावों के प्रति किया जागरूक

Wed, 01 Jun 2016 12:26 AM IST
मऊ/अमर उजाला ब्यूरो
मऊ/अमर उजाला ब्यूरो Updated Wed, 01 Jun 2016 12:26 AM IST
विज्ञापन
alert against tobacco
नगर क्षेत्र में विश्व तंबाकू निषेध दिवस पर जागरुकता रैली निकालते इंडियन मेडिकल एसोसिएशन के पदाधिकारी। अमर उजाला
विश्व तम्बाकू निषेध दिवस के अवसर पर आईएमए सहित जिले के विभिन्न संगठनों के तत्वावधान में चिकित्सकों जनजागरुकता रैली निकाली। रैली में शामिल चिकित्सकों ने नशे से होने वाले दुष्प्रभावों के प्रति जागरुक करने का प्रयास किया। इंडियन मडिकल एसोसिएशन के  तत्वाधान में चिकित्सकों ने  जनजागरुकता रैली निकाली। रैली जिला अस्पताल मऊ से शुरू हो कर  आजमगढ़ तिराहे से होते हुए शारदा नारायण हॉस्पिटल पर समाप्त हो गई।
विज्ञापन


इस मौके पर आईएमए  अध्यक्ष डॉ. वासिमुद्दीन जमाली ने कहा कि तंबाकू और धूम्रपान से मुख का कैंसर और कई अन्य बीमारियों का खतरा बढ़ता जा रहा है। उन्होंने कहा कि आईएमए अपने दायित्वों के प्रति सचेत है।  समय-समय पर इस सिलसिले में  जन जागरूकता अभियान के माध्यम से जन साधारण को जागरूक किया जाता रहा है।आईएमए के सचिव डॉ. एके सिंह ने तम्बाकू  और गुटखा से होने वाले नुकसान पर प्रकाश डाला। 
विज्ञापन


इस अवसर पर वरिष्ट नेत्र  सर्जन डॉ एचएन सिंह, डॉ.एस एन राय, डॉ एनके सिंह, डॉ. गंगा सागर सिंह, डॉ.  सत्यानंद राय,  डॉ. जेड आई उस्मानी, डॉ. डीएन राय, डॉ. आरएन  अग्रवाल आदि शामिल रहे। अध्यक्षता मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ आर के गुप्ता ने किया।इसी क्रम में  विश्व तम्बाकू निषेध दिवस के अवसर पर इंडियन डेंटल एसोसिएशन के तत्वावधान में दंत चिकित्सकों ने  कार रैली निकाली। रैली को पुलिस अधीक्षक शिवहरि मीणा ने रैली को हरी झंडी दिखाकर कर रवाना किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस अवसर पर अध्यक्ष डा. ज्ञानेंद्र सिंह, सचिव डा. ओंकार सिंह, डॉ. रुचि सिंह, डॉ. अजय सिंह आदि शामिल रहे। इसी क्रम में विश्व तंबाकू निषेध दिवस के अवसर पर नगर स्थित शारदा नारायन हास्पिटल के सभागार में जागरूकता गोष्ठी का अयोजन किया गया। विश्व तंबाकू निषेध दिवस के अवसर पर प्रांतीय होमियोपैथिक चिकित्सा संघ के तत्वावधान में  नगर के गाजीपुर तिराहा स्थित डॉ. अरविंद श्रीवास्तव के गाजीपुर तिराहा स्थित आवास पर जनजागरुकता गोष्ठी का आयोजन किया गया।  होमियोपैथिक प्रभारी सीएमआे डा. नम्रता श्रीवास्तव तथा डॉ. अरविंद श्रीवास्तव ने  ने तम्बाकू  और गुटखा से होने वाले नुकसान पर प्रकाश डाला। इसी क्रम में
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed