फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   against police torcher congressmen agitated

पुलिस बर्बरता के विरोध में कांग्रेसियों ने दिया धरना

Wed, 27 Jul 2016 11:52 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, मऊ
ब्यूरो, अमर उजाला, मऊ Updated Wed, 27 Jul 2016 11:52 PM IST
विज्ञापन
against police torcher congressmen agitated
दुबारी के विग्रहपुर गांव में कई दिनों से जला ट्रांसफार्मर न बदले जाने के विरोध में ग्राम प्रधान रंजना सिंह के नेतृत्व में सड़क जाम करते ग्रामीण। अमर उजाला
 कांग्रेस कार्यकर्ता संजीव द्विवेदी की स्थानीय कोतवाली पुलिस द्वारा बीते दिन की गई बर्बर पिटाई के विरोध में बुधवार को कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जिलाध्यक्ष अवनीश सिंह व वीरेंद्र तिवारी के नेतृत्व में तहसील मुख्यालय पर मौन धरना दिया। धरने के अंतिम दौर में कांग्रेस जनों ने संजीव द्विवेदी को बर्बर तरीके से पीटने वाले पुलिस कर्मियों के खिलाफ कडी़ कार्यवाही करने से संबंधित ज्ञापन एसडीएम को सौंपा। ज्ञापन में कांग्रेसियों ने चेतावनी दी कि यदि उनकी मांग पर विचार कर कार्रवाई नहीं की गई तो एक सप्ताह बाद कोतवाली का घेराव किया जाएगा। इसकी जिम्मेदारी जिला और पुलिस प्रशासन की होगी।
विज्ञापन

 
बताते चले बीते 23 जुलाई की सुबह रोडवेज चौराहे पर आटो चालक की पुलिस द्वारा पिटाई करने का विरोध करने पर दर्जनों पुलिस कर्मियों ने कांग्रेस पार्टी के युवा नेता संजीव द्विवेदी को बुरी तरह से मारा पीटा था। साथ ही उसके विरूद्घ गंभीर धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर उसे जेल भेज दियाञ  लेकिन सुनवाई के बाद कोर्ट ने संजीव को दूसरे दिन जमानत पर रिहा कर दिया था। कार्यकर्ता संजीव द्विवेदी के साथ आटो चालक की पिटाई से कांग्रेस कार्यकर्ता काफी आक्रोशित हुए।
विज्ञापन


इसक्रम में बुधवार को कार्यकर्ता घटना के विरोध में तहसील परिसर में धरने पर बैठे। धरने में शामिल सैकड़ों कांग्रेस नेताओं ने मुंह पर काली पट्टी बांधकर विरोध जताते हुए धरना दिया।  जिलाअध्यक्ष के धरना स्थल पर पहुंचने पर कांग्रेस का धरना मौन जुलूस में बदल गया। जिलाध्यक्ष अवनीश सिंह ने कहा कि कांग्रेस कार्यकर्ता की पिटाई ने जंगलराज व इमरजेन्सी का याद दिला दी है। कहा कि निरीह आटो चालक को बर्बर तरीके से पीटने का विरोध करना पुलिस को नागवार लगा और श्री द्विवेदी को चौराहा पर दौडा़कर पीटा। कांग्रेस जिला उपाध्यक्ष वीरेन्द्र तिवारी ने कहा कि कोतवाली पुलिस हमेशा अवैध वसूली में व्यस्त रहती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


क्षेत्र के संम्भ्रान्त लोगों के साथ पुलिस अमर्यादित तरीके से पेश आती है। जिसके चलतें शरीफ व्यक्ति थाने में वाजिब कार्यो को भी लेकर जाने से कतरताता है। अंत में धरना स्थल पर पहुंचे तहसीलदार अनिल कुमार को ,कांग्रेस कार्यकर्ताओं पर कायम किये गये मुकदमा को समाप्त करने, दोषी पुलिस कर्मियों के खिलाफ कार्यवाही करने व थानों में दलालों के प्रवेश पर रोक लगाने व अवैध वसूली बंद करने आदि से सबंधित मांग पत्र सौंपा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed