फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   After the encounter, the police arrested four vicious men

मुठभेड़ के बाद पुलिस ने दबोचें चार शातिर गिरफ्तार

Sun, 05 Sep 2021 10:32 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 05 Sep 2021 10:32 PM IST
विज्ञापन
After the encounter, the police arrested four vicious men
मऊ। पुलिस द्वारा जिले में चलाए जा रहे अपराधियों को लेकर अभियान में रविवार को पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी। हलधरपुर थाने की पुलिस ने शनिवार की रात पिपरसाथ के पास से चार शातिर चोरों को गिरफ्तार किया। पुलिस ने इनके पास से तमंचा तथा चोरी के सामान बरामद किया।
विज्ञापन

हलधरपुर पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि थाना क्षेत्र के पीपरसाथ ग्राम पंचायत के पास सड़क के किनारे स्थित काली मंदिर के पास बाग में चोरी का समान का बंटवारा कर रहे हैं। सूचना पर पहुंची पुलिस ने चारों तरफ से घेराबंदी कर दिया। इस बीच चोरों ने पुलिस पार्टी पर फायर करते हुये भागने की कोशिश की गई, लेकिन पुलिस की घेराबंदी के चलते पुलिस ने चारों चोरों को पकड़ लिया। पूछताछ में चारों ने अपना नाम क्रमश: संजय यादव, पवन यादव निवासी वृंदावन थाना रसड़ा बलिया, अभिषेक भारती तथा रुस्तम कुमार निवासी कुशुहा बुजुर्ग थाना रसड़ा बलिया बताया गया।
विज्ञापन

तलाशी के दौरान उक्त संजय यादव तथा पवन यादव के कब्जे से एक-एक तमंचा 315 बोर तथा एक-एक जिंदा कारतूस जबकि अभिषेक भारती के कब्जे से चाकू तथा चोरी की दो बैटरी, चार सीलिंग फैन, एक फुटबाल, दो बैटमिंटन रैकेट, दो कार्क, चार प्लास्टिक की कुर्सी एवं एक बाइक बरामद किया गया। इस संबंध में पुलिस ने संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर चालान न्यायालय कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed