फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   After the accident, the bike rider slapped the transgender person.

Mau News: हादसे के बाद बाइक सवार ने किन्नर को मारा थप्पड़

Thu, 23 Oct 2025 11:17 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 23 Oct 2025 11:17 PM IST
विज्ञापन
After the accident, the bike rider slapped the transgender person.
कुसुम्हा। दोहरीघाट थाना क्षेत्र के गोठा के पास बुधवार की देर शाम कार से बाइक में टक्कर लग गई। इसके बाद बाइक सवार ने कार सवार किन्नर को थप्पड़ मार दिया। इससे नाराज किन्नरों ने हंगामा किया। हालांकि बाद में दोनों पक्षों में सुलह हो गई।
विज्ञापन

दोहरीघाट थाना क्षेत्र के गोठा के पास बुधवार की देर शाम घोसी से दोहरीघाट होकर दो व्यक्ति एक बाइक से दरगाह जा रहे थे। तभी दोहरीघाट की तरफ से घोसी की तरफ जाने के लिए एक कार आई और दोनों की आमने-सामने टक्कर हो गई। इस घटना के बाद बाइक चालक और कार चालक से कहासुनी हो गई।
विज्ञापन

उसके बाद बाइक सवार ने कार सवार किन्नर को थप्पड़ मार दिया। कार में सवार अन्य किन्नरों ने इसका विरोध किया। फिर किन्नरों ने घटना की सूचना अपने दूसरे साथियों को दे दी। इसके बाद जुटे किन्नरों ने हंगामा किया। दोहरीघाट थाना प्रभारी राजकुमार सिंह ने बताया कि दोनों पक्षों में सुलह हो गई। घटना के संबंध में किसी पक्ष ने तहरीर नहीं दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed