{"_id":"6ab186b1ce7edd6c06067f1c","slug":"after-dhekuliaghat-new-decorative-lights-will-now-be-installed-on-these-three-overbridges-mau-news-c-295-1-mau1001-152366-2026-09-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mau News: ढेकुलियाघाट के बाद अब इन तीन ओवरब्रिज पर लगेंगी नई डेकोरेटिव लाइटें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mau News: ढेकुलियाघाट के बाद अब इन तीन ओवरब्रिज पर लगेंगी नई डेकोरेटिव लाइटें
विज्ञापन
नगर का भीटी ओवरब्रिज।संवाद
मऊ। नगरपालिका क्षेत्र के सुंदरीकरण को लेकर नगर पालिका प्रशासन ने एक बड़ा कदम उठाया है। नगर के तीन प्रमुख ओवरब्रिज भीटी ओवरब्रिज, मुंशीपुरा ओवरब्रिज और सिकटिया ब्रिज जल्द ही रंग-बिरंगी डेकोरेटिव लाइटों से जगमगाते नजर आएंगे। ढेकुलियाघाट पुल पर लगी लाइटों के सकारात्मक प्रभाव और आम जनता से मिले शानदार फीडबैक के बाद इस नई परियोजना को मंजूरी दी गई है। इस पूरी कवायद पर करीब दो करोड़ रुपये की लागत आने का अनुमान है। ईओ नगर पालिका डॉ. मणिभूषण तिवारी ने बताया कि नगर को सुंदर और आधुनिक बनाने के प्रयास तेज हो गए हैं।
ढेकुलियाघाट पुल पर लगी डेकोरेटिव लाइट के बेहतर सकारात्मक फीडबैक के बाद अब शहर के तीन अन्य महत्वपूर्ण ओवरब्रिज भीटी, मुंशीपुरा और सिकटिया ब्रिज को भी चमकाने की तैयारी है। बताया कि करीब दो करोड़ रुपये की अनुमानित लागत वाली इस परियोजना के तहत इन तीनों ब्रिजों पर अत्याधुनिक और आकर्षक एलईडी लाइटें लगाई जाएंगी। बताया कि इसके तहत तीन ओवरब्रिज पर 210 डेकोरेटिव लाइट लगाई जाएगी। इन लाइटों की खासियत होगी इस पर भगवान शिव का त्रिशूल बना रहा होगा।बताया कि इस कदम से न केवल रात के समय शहर का नजारा बेहद खूबसूरत हो जाएगा, बल्कि राहगीरों के लिए सफर भी अधिक सुरक्षित और सुखद होगा।
सुरक्षा और शहरी पर्यटन को मिलेगा बढ़ावा
मऊ। ईओ ने बताया कि परियोजना के पूरे होने से सिर्फ शहर की सूरत ही नहीं बदलेगी, बल्कि रात के समय सुरक्षा व्यवस्था भी बेहतर होगी। ब्रिजों पर पर्याप्त रोशनी होने से देर रात होने वाले हादसों और असामाजिक गतिविधियों पर रोक लगेगी। इसके साथ ही, यह आकर्षक लाइटिंग व्यवस्था स्थानीय नागरिकों के लिए रात के समय आकर्षण का केंद्र बनेगी, जिससे शहरी पर्यटन और स्थानीय व्यापार को भी गति मिलेगी।