फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Advocates of society Vigilants

अधिवक्ता समाज का सजग प्रहरी

Thu, 03 Dec 2015 11:25 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, मऊ
ब्यूरो, अमर उजाला, मऊ Updated Thu, 03 Dec 2015 11:25 PM IST
विज्ञापन
Advocates of society Vigilants
अधिवक्ता समाज का सजग प्रहरी है। देश को स्वतंत्र कराने में अधिवक्ताओं का
विज्ञापन
महत्वपूर्ण योगदान रहा है। अधिवक्ताओं की वजह से ही आम लोगों में अपने अधिकारों के प्रति जागृति तथा दायित्वों को पालन करने की प्रेरणा मिलती है।


 उक्त बातें जिलाधिकारी वैभव श्रीवास्तव ने गुरुवार को डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन के पुस्तकालय भवन में पूर्व राष्ट्रपति डा. राजेंद्र प्रसाद की जयंती पर आयोजित अधिवक्ता दिवस कार्यक्रम में कहीं।


डीएम ने कहा कि कमियां तो हर किसी में होती हैं। लेकिन इससे प्रेरणा लेकर कमियों को दूर करने का प्रयास करना चाहिए।

 इस मौके पर पुलिस अधीक्षक शिवप्रसाद उपाध्याय ने सभी को अधिवक्ता दिवस की शुभकामना देते हुए शांति व्यवस्था में सहयोग की अपील की। बार अध्यक्ष बीवी सिंह ने आभार प्रकट किया।

 बार महामंत्री अतुल राय ने अधिवक्ता दिवस मनाए जाने व पूर्व राष्ट्रपति डा. राजेंद्र प्रसाद के कृतियों पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम का शुभारंभ जिलाधिकारी वैभव श्रीवास्तव व बार के अध्यक्ष बीवी सिंह ने दीप प्रज्वलित कर किया।

 बार की ओर से जिलाधिकारी व एसपी, अधिवक्ता रामपलट राय, नगरपालिका के पूर्व चेयरमैन अरशद जमाल, सीडीओ गिरिजेश त्यागी, सिटी मजिस्ट्रेट को स्मृति चिह्न व अंगवस्त्र प्रदान कर सम्मानित किया गया।

 महामंत्री अतुल राय ने डीएम को अभिनंदन पत्र सौंपा। इस मौके पर तैय्यब पालिकी,  शिवशंकर राय, हरिश्वर लाल श्रीवास्तव, राजेंद्र राय, ईश्वर चंद त्रिपाठी, सुरेंद्र सिंह, हरिद्वार राय, सुशील राय, धनंजय पांडेय, विमल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed