फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Advocates abstaining from judicial work,

Mau News: न्यायिक कार्य से विरत रहे अधिवक्ता, बार बेंच की हुई संयुक्त शोक सभा

Fri, 08 Nov 2024 01:05 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 08 Nov 2024 01:05 AM IST
विज्ञापन
Advocates abstaining from judicial work,
मऊ। सिविल कोर्ट सेंट्रल बार एसोसिएशन की बैठक बृहस्पतिवार को संघ के पुस्तकालय भवन में हुई। इसमें संघ के पूर्व वरिष्ठ उपाध्यक्ष व वरिष्ठ अधिवक्ता जयप्रकाश सिंह के असामयिक निधन पर अधिवक्ताओं ने गहरा दुख व्यक्त किया। साथ ही दो मिनट का मौन रखकर गतात्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना किया। और सर्वसम्मति से प्रस्ताव पास कर शोक में पूरे दिन न्यायिक कार्य से विरत रहे।
विज्ञापन

अध्यक्षता बार के अध्यक्ष लालजी पांडेय और संचालन महामंत्री राजेश सिंह ने किया। शोक व्यक्त करने वालों में फतेहबहादुर सिंह, अमरनाथ सिंह, शमसुल हसन, सूर्यनाथ यादव,देवेंद्र प्रताप सिंह आदि शामिल रहे। अपराह्न 3ः30 बजे जिला जज के न्यायालय में बार और बेंच की संयुक्त शोक सभा प्रभारी जनपद न्यायाधीश अशोक कुमार की अध्यक्षता में हुई। इस दौरान दो मिनट का मौन रखकर शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की गई। शोक सभा में न्यायिक अधिकारीगण राजवीर सिंह, जनार्दन प्रसाद यादव, हरेंद प्रसाद, राजीव वत्स, सीजेएम डॉक्टर केपी सिंह, सिविल जज नसेहा वसीम, महिमा सिंह, बार के अध्यक्ष लालजी पांडेय, महामंत्री राजेश सिंह आदि अ रहे। तहसील सदर बार के अधिवक्ताओं ने भी शोक व्यक्त किया। जिसमें अध्यक्ष अजीत कुमार श्रीवास्तव, मंत्री हरेंद्र यादव आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed