{"_id":"61252f558ebc3e218854251d","slug":"advocate-who-stayed-away-from-judicial-work-mau-news-vns6077204184","type":"story","status":"publish","title_hn":"न्यायिक कार्य से रहे विरत अधिवक्ता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
न्यायिक कार्य से रहे विरत अधिवक्ता
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मऊ। सिविल कोर्ट सेंट्रल बार एसोसिएशन की बैठक पूर्व निर्धारित समयानुसार मंगलवार को संघ के पुस्तकालय भवन में हुई। इसमें अधिवक्ताओं की ओर से दिए गए प्रार्थना पत्र पर विचार करने के उपरांत पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह के असामयिक निधन पर अधिवक्ताओं ने गहरा दुख व्यक्त किया।
इस दौरान अधिवक्ताओं ने कल्याण सिंह के व्यक्तित्व और कृतित्व पर प्रकाश डाला। बार एसोसिएशन के अध्यक्ष विनोद कुमार पांडेय ने बताया कि बैठक में मॉडल बायलाज में अध्यक्ष और महामंत्री के क्या कर्तव्य और अधिकार दिए गए है, इसका निर्धारण करने के लिए पांच सदस्य समिति का गठन किया गया है। समिति के सदस्य मॉडल बायलाज में अध्यक्ष और महामंत्री के कर्तव्य और अधिकार का अध्ययन कर उसकी व्याख्या करते हुए 30 अगस्त तक अपनी रिपोर्ट उन्हें देंगे।
उन्होंने बताया कि रिपोर्ट के उपरांत आम सभा की बैठक अगले मंगलवार 31 अगस्त को पूर्वाह्न 11 बजे से संघ के पुस्तकालय भवन में होगी। उन्होंने बताया कि पांच सदस्यीय कमेटी में सदानंद राय, इस्तियाक अहमद ,राकेश मिश्रा, श्रीकृष्ण सिंह और फुल बदन यादव को शामिल किया गया है । बैठक में वरिष्ठ अधिवक्ता सदानंद राय, उपमन्यु राय, हरिद्वार राय ,सत्येंद्र नाथ राय आदि शामिल रहे।