फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Advocate to boycott SDM and CO court

एसडीएम और सीओ के कोर्ट का बहिष्कार करेंगे अधिवक्ता

Tue, 17 Nov 2020 10:14 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 17 Nov 2020 10:14 PM IST
विज्ञापन
Advocate to boycott SDM and CO court
मऊ । तहसील सदर बार एसोसिएशन की बैठक मंगलवार को संघ के पुस्तकालय भवन में हुई। इसमें अधिवक्ताओं की अहेतुक धन राशि को 50 हजार रुपये से बढ़ाकर एक लाख रुपये कर दिया गया।
विज्ञापन

इस दौरान अधिवक्ताओं की राय लेने के बाद बार के अध्यक्ष बद्रीनाथ सिंह ने कहा कि जब तक उनकी मांगों का समुचित समाधान नहीं हो जाता तब तक एसडीएम सदर की कोर्ट का बहिष्कार जारी रहेगा। इसके साथ चकबंदी अधिकारी सदर से वार्ता होने तक उनके भी न्यायालय का बहिष्कार रहेगा। बार के अध्यक्ष बद्रीनाथ सिंह ने बताया कि इस दौरान अधिवक्ताओं का एक प्रतिनिधिमंडल जिलाधिकारी अमित सिंह बंसल से मिलेगा और उनसे एसडीएम सदर के न्यायालय के न्यायालय में हो रही समस्याओं से अवगत कराया जाएगा। उन्होंने बताया कि जब तक हमारी मांगों का समुचित समाधान नहीं हो जाता तब तक एसडीएम सदर के न्यायालय का बहिष्कार जारी रहेगा। बैठक का संचालन मंत्री धनंजय कुमार पांडेय ने किया। इस संबंध में एसडीएम सदर निरंकार सिंह से उनका पक्ष जानने के लिए उनके सीयूजी नंबर पर कई बार संपर्क किया गया, लेकिन वह काल रिसीव नहीं किए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed