फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Administrative officers took out route march, appeal for mutual harmony:

प्रशासनिक अधिकारियों ने निकाला रुट मार्च, आपसी सौहार्द की अपील:

Thu, 16 Jun 2022 11:15 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 16 Jun 2022 11:15 PM IST
विज्ञापन
Administrative officers took out route march, appeal for mutual harmony:
सुरक्षा के मद्देनजर नगर में निकले रूट मार्च में शामिल डीआईजी,डीएम और एसपी। संवाद - फोटो : MAU
मऊ। जुमे की नमाज को देखते हुए जिले के आला अधिकारियों ने बृहस्पतिवार को रुट मार्च निकाल कर मुसलमानों से सौहार्द के बीच जुमे की नमाज अदा करने की अपील की। कहा कि अफवाहों से बचें और नमाज अदा कर शांतिपूर्वक घरों को जाएं। कोतवाली से थाना दक्षिण टोला तक डीआईजी आजमगढ़ मंडल अखिलेश कुमार, जिलाधिकारी अरुण कुमार एवं पुलिस अधीक्षक सुशील घुले ने पुलिस बलों के साथ रुट मार्च किया। इस दौरान उन्होंने शुक्रवार की नमाज को शांति से अदा करने और भीड़ न जुटाने की अपील की। रुटमार्च शहर के संवेदनशील इलाकों से गुजरा। रुट मार्च का द्देश्य शहर में शांति व्यवस्था कायम रखना है। जिला प्रशासन का प्रयास है कि देश एवं प्रदेश में पूर्व में हुई घटनाओं का जनपद पर कोई असर न पड़े। इसके लिए जिला प्रशासन लगातार सतर्कता बनाए हुए हैं। चिरैयाकोट : देर शाम नगर में एसडीएम मुहम्मदाबाद गोहना मनोज कुमार और सीओ रामनरेश कुमार के नेतृत्व में रूटमार्च निकाला। जो नगर के चौक बाजार, रोडवेज बस स्टैंड, सुल्ताननगर, जमीनदुर्गा, ताजपुर, धर्मदासपुर गेट तक गया। एसडीएम मनोज कुमार तिवारी ने कहा कि जुमे या किसी भी दिन की नमाज हो उसे शांति से अदा करें। अफवाहों पर ध्यान न दें । घोसी : कोतवाली से एसडीएम सुरेश कुमार एवं सीओ उमाशंकर उत्तम के नेतृत्व में रूट मार्च निकाला गया। जो कोतवाली के परिसर से निकल कर रेलवे स्टेशन होते हुए मधुबन मोड़, बड़ागांव, करीमुद्दीनपुर होते हुए कोतवाली पर समाप्त हुआ। उपजिलाधिकारी ने कहा कि अराजक तत्वों पर प्रशासन पैनी नजर रख हुए है। सीओ उमाशंकर उत्तम ने अफवाहों पर ध्यान न देने की अपील की। इस दौरान प्रभारी निरीक्षक नागेश उपाध्याय,मनीष मणि त्रिपाठी, प्रताप नारायण यादव, अजय त्रिपाठी आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed