फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   administration tone down on protests

शिक्षकों के विरोध पर प्रशासन के तेवर ढीले

Tue, 03 May 2016 11:51 PM IST
BEARU, AMAR UJALA, MAU
BEARU, AMAR UJALA, MAU Updated Tue, 03 May 2016 11:51 PM IST
विज्ञापन
administration tone down on protests
बीएसए से बात करते शिक्षक
दो ब्लाकों में 110 शिक्षकों पर हुई कार्रवाई का शिक्षक संगठनों की तरफ से विरोध पर जिला प्रशासन के तेवर ढीले पड़ने लगे हैं। प्रशासन 58 का निलंबन और शेष को नोटिस जारी करने की बात कहने लगा। बीएसए जहां मामले से पल्ला झाड़ रहे हैं, वहीं, जिलाधिकारी का कहना है कि एक साथ इतने अधिक शिक्षकों के निलंबन की प्रक्रिया को देखते हुए मामूली शिकायत वाले शिक्षकों को सिर्फ कारण बताओ नोटिस जारी कर 15 दिन का वेतन काटा गया है। लापरवाही बरतने वाले शिक्षक कत्तई बख्शे नहीं जाएंगे। 
विज्ञापन

 


जिले में प्राथमिक विद्यालयों में शिक्षा की गुणवत्ता एवं अध्यापकों की अनुपस्थिति को देखते हुए जिलाधिकारी ने गत दिनों रतनपुरा एवं परदहां ब्लाक में मजिस्ट्रेट की तैनाती कर चेकिंग कराई थी। इसमें एक मई को जिलाधिकारी ने दोनों ब्लाकों के 110 अध्यापकों पर निलंबन की कार्रवाई की थी।

विज्ञापन

 

 

जिलाधिकारी के इस बड़ी कार्रवाई पर अगले दिन शिक्षकों ने कड़ा विरोध जताया। यही नहीं शिक्षकों ने बीएसए का घेराव किया। शिक्षकों के साथ ही जिलाधिकारी वैभव श्रीवास्तव ने बीएसए का भी 10 दिन का वेतन काटा था। साथ ही दोनों ब्लाकों के शिक्षा अधिकारियों का भी 15 दिन का वेतन काटा गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

शिक्षकों के विरोध के बाद किन्हीं कारणों से 52 शिक्षकों का निलंबन किसी प्रकार वापस ले लिया गया। जिला प्रशासन का इस संबंध में कहना है कि साफ सफाई सहित हैंडपंप आदि की मामूली शिकायत मिलने पर अन्य शिक्षकों को सिर्फ कारण बताओ नोटिस जारी करने का निर्णय लिया गया है।

 

जबकि 58 शिक्षकों को निलंबित किया गया है। शिक्षक हैं कि इस पूरी प्रक्रिया का ठीकरा बीएसए पर मढ़ रहे हैं। जबकि विभाग अपना गला छुड़ा रहा है। लेकिन सूची क्यों नहीं सार्वजनिक कर रहा है इसे लेकर अभी भी ऊहापोह है। 

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed