फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Administration demolished the houses of ten farmers which became a hindrance in the construction of four lane

फोरलेन निर्माण में बाधा बने दस किसानों के मकानों को प्रशासन ने ढहाया

Thu, 03 Jun 2021 11:42 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 03 Jun 2021 11:42 PM IST
विज्ञापन
Administration demolished the houses of ten farmers which became a hindrance in the construction of four lane
बढुआ गोदाम। दक्षिण टोला थाना क्षेत्र के अछार रामपुर गांव स्थित निर्माणाधीन गोरखपुर वाराणसी फोरलेन सड़क के लिए बृहस्पतिवार को अधिगृहीत जमीन पर बने किसानों के मकानों को जिलाधिकारी के आदेश से दक्षिण टोला थाने की पुलिस ने जेसीबी से तोड़वाकर खाली करवा दिया।
विज्ञापन

परदहां ब्लाक के अछार रामपुर गांव स्थित गोरखपुर वाराणसी सड़क निर्माण की जमीन पर कुछ किसानों के मकान हैं। दक्षिण टोला थाने की पुलिस ने मय फोर्स के साथ गांव में पहुंचकर जेसीबी से दस किसानों के मकानों को ध्वस्त कर दिया करा दिया। इस दौरान काफी संख्या में ग्रामीण इकट्ठा हो गए किसानों का आरोप है कि फोरलेन सडक निर्माण के लिए एनएचआई द्वारा उनकी जमीन का अधिग्रहण किया गया था। एनएचआई द्वारा बिना मुआवजे की रकम दिए ही सड़क का निर्माण शुरू कर दिया गया। एनएचआई अधिकारियों और जिला प्रशासन की मिलीभगत के कारण बिना मुआवजे की रकम दिए ही जिला प्रशासन द्वारा उनके मकानों को जबरन ध्वस्त कर दिया गया है। प्रकाश गोड, वीरेंद्र सिंह, बेचन राजभर ने बताया कि फोरलेन सड़क में उनकी भी जमीन का अधिग्रहण किया गया था जिसका मुआवजा अभी तक नहीं मिला है । मुआवजे की मांग को लेकर मामला कोर्ट में चल रहा है। फोरलेन और जिला प्रशासन के अधिकारियों ने जबरन उनके मकान को ध्वस्त कर दिया ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed