फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Action will be taken on negligence in PET exam: DM

पीईटी परीक्षा में लापरवाही पर होगी कार्रवाई: डीएम

Wed, 11 Aug 2021 10:20 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 11 Aug 2021 10:20 PM IST
विज्ञापन
Action will be taken on negligence in PET exam: DM
जिलाधिकारी अमित सिंह बंसल की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में मासिक समीक्षा बैठक हुई। इसमें जिलाधिकारी ने नवंबर माह तक अधिक से अधिक निर्माण कार्यों को पूर्ण कराकर उसका लोकार्पण कराने का निर्देश दिया। उन्होंने यह भी कहा कि अगर किसी निर्माण कार्य को पूरा करने में बजट से संबंधित समस्या आती है तो उनके माध्यम से शासन को पत्र भेजवाएं।
विज्ञापन

बैठक में जिलाधिकारी ने विभागीय अधिकारी को लखनऊ एवं बलिया के फोरलेन के चौड़ीकरण तथा सुदृढ़ीकरण के कार्य को जल्द पूर्ण करने का निर्देश दिया। जिलाधिकारी ने कहा कि भीटी चौराहे के पास से अतिक्रमण हटाया गया था, वहां पर कूड़े का ढेर पड़ा रहता है, उसको हटवाने का निर्देश दिया। इसी क्रम मे अमिला बोझी मार्ग काफी खराब होने पर उसकी मरम्मत की हिदायत दी। चकिया से मड़ैया होते हुए मकाम तक इंटरलाकिंग मार्ग के निर्माण में काफी गड़बड़ी मिलने पर उसको सुधारने का निर्देश दिया। नेंदुली नहर से पइलवपार मार्ग में एक महीने बीतने के बाद भी कार्य प्रारंभ न होने पर उन्होंने संबंधित अधिकारी से नाराजगी जताई। व्यक्त करते हुए साथ ही कार्य को जल्द प्रारंभ कराने का निर्देश दिया। राजकीय संप्रेक्षण गृह निर्माण कार्य पूर्ण न होने पर भी नाराजगी जताई और कार्य जल्द पूरा कराने की हिदायत दी। उन्होंने आगाह किया कि 10 सितंबर तक पंचायत भवन के निर्माण कार्य पूरे होने हैं, इसके मद्देनजर जिला पंचायत राज अधिकारी को उन्होंने तय समय पर पंचायत भवनों के निर्माण कार्य पूरा कराने की हिदायत दी।
विज्ञापन

जिलाधिकारी ने बताया कि पीईटी की परीक्षा अब 20 अगस्त की बजाय 24 अगस्त को जनपद के 32 केंद्रों पर होनी है। इसमें जितने भी अधिकारियों एवं कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई जाएगी, पूरी जिम्मेदारी से ड्यूटी करें। आगाह किया कि किसी भी प्रकार की लापरवाही क्षम्य नहीं होगी। पीईटी की परीक्षा में कोई भी अभ्यर्थी परीक्षा केंद्र के अंदर मोबाइल फोन या किसी अन्य प्रकार की कोई डिवाइस लेकर न जाने पाए। जिलाधिकारी ने निर्देश दिया कि जिस हैंडपंप का पानी खराब है उसको लाल रंग के कलर कराएं या क्रास करें एवं जिस हैंडपंप का पानी अच्छा है, उसको नीले रंग से कलर किया जाए। लाल रंग से क्रास किए गए हैंडपंप के बारे में जागरूक करने का निर्देश दिया। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी, परियोजना निदेशक, उप कृषि अधिकारी, जिला कृषि अधिकारी, जिला पंचायत राज अधिकारी, जिला अर्थ एवं संख्या अधिकारी सहित जिलास्तरीय अधिकारी शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed