फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Action should be taken against those who take money from Ayushman card holders: Chairman

आयुष्मान कार्ड धारकों से पैसा लेने वालों पर हो कार्रवाई : सभापति

Thu, 05 Jun 2025 11:48 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 05 Jun 2025 11:48 PM IST
विज्ञापन
Action should be taken against those who take money from Ayushman card holders: Chairman
मऊ। सभापति धर्मेंद्र कुमार भारद्वाज की अध्यक्षता में नियम पुनरीक्षण समिति की बैठक मऊ, बलिया के अधिकारियों के साथ बृहस्पतिवार को कलेक्ट्रेट सभागार में हुई। बैठक में अन्य सदस्य बिच्छे लाल राम राजभर, किरण पाल कश्यप द्वारा चिकित्सा विभाग की समीक्षा के दौरान उन्होंने निजी अस्पतालों में आयुष्मान कार्ड धारकों से पैसा लेने का प्रकरण संज्ञान में आने पर कार्रवाई के निर्देश दिए।
विज्ञापन

उन्होंने यह सुनिश्चित करने को भी कहा कि सरकार द्वारा संचालित योजनाओं को समाज के अंतिम व्यक्ति तक अवश्य पहुंचाएं। जबकि बेसिक शिक्षा विभाग की समीक्षा के दौरान उन्होंने सर्वाधिक छात्र संख्या वाले स्कूल को मॉडल स्कूल बनाने के लिए भी प्रयास करने को कहा जिसमें सारी सुविधाएं उपलब्ध हो। इसके लिए उन्होंने स्वयंसेवी संस्थाओं से भी सहयोग लेने का निर्देश दिया। सभापति ने विधान परिषद सदस्यों द्वारा दिए गए प्रस्ताव को गंभीरता से लेते हुए उन पर अमल करने के निर्देश दिया। इसके अलावा लघु सिंचाई विभाग द्वारा जनपद में पिछले चार वर्षों में कराए गए बोरिंग की जांच मुख्य विकास अधिकारी की अध्यक्षता में गठित समिति द्वारा कराने का निर्देश दिया।
विज्ञापन

पंचायती राज विभाग द्वारा अंत्येष्टि स्थलों के निर्माण की जानकारी लेते हुए समिति ने अच्छी गुणवत्तायुक्त सबमर्सिबल बोरिंग करने तथा मजबूत बाउंड्रीवॉल का निर्माण करने को कहा। पीएमजीएसवाई के तहत सड़क निर्माण के लिए समिति ने जनपद के सदस्यों से प्रस्ताव अवश्य लेने को कहा। जिससे जनता की सुविधा अनुसार सड़कों का निर्माण कराया जा सके। जनपद मऊ और बलिया के अधिकारियों के साथ समीक्षा के दौरान समिति ने पूर्व में ही भेजे गए विगत तीन वर्षों में विधान परिषद के कितने अल्प सूचित/ तारांकित और अतारांकित प्रश्न, विधान परिषद के नियम के तहत भेजी सूचनाओं की जानकारी ली। पिछले तीन वर्षों में उत्तर प्रदेश विधान परिषद की कितनी याचिकाएं प्राप्त हुई तथा उसके संबंध में अब तक क्या कार्रवाई की गई इसकी समस्त विभागों से जानकारी ली गई। बैठक के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का जन्मदिन भी केक काटकर समिति के सदस्यों और दोनों जनपद के जिलाधिकारियों ने मनाया। बैठक के दौरान डीएम बलिया मंगला प्रसाद सिंह, डीएम मऊ प्रवीण मिश्र, पुलिस अधीक्षक मऊ इलमारन जी, पुलिस अधीक्षक बलिया, मुख्य विकास अधिकारी प्रशांत नागर व अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed