{"_id":"607734428ebc3ee65332ac2e","slug":"action-on-demand-for-facility-fee-mau-news-vns5850800110","type":"story","status":"publish","title_hn":"सुविधा शुल्क वसूलने के मामले में ग्राम विकास अधिकारी को निलंबित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सुविधा शुल्क वसूलने के मामले में ग्राम विकास अधिकारी को निलंबित
विज्ञापन
मधुबन। जिलाधिकारी के निर्देश पर जिला विकास अधिकारी ने सुविधा शुल्क मांगने के आरोपी ग्राम विकास अधिकारी को निलंबित कर दिया है। जिला विकास अधिकारी ने ग्राम विकास अधिकारी को निलंबित करते हुए उन्हे दोहरी बलॉक से संबद्घ कर दिया है।
विकास खंड फतेहपुर मंडाव पर तैनात एक ग्राम विकास अधिकारी द्वारा त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में अदेय प्रमाण पत्र देने के नाम पर अवैधानिक धन उगाही किए जाने के बाद भाजयुमो के पूर्व जिला मंत्री अखिलेश सिंह ने आडियो वायरल कर जिलाधिकारी अमित सिंह बंसल से शिकायत दर्ज कराई थी। मामले को गंभीरता से लेते हुए जिलाधिकारी ने संबंधित ग्राम विकास अधिकारी को निलंबित करने के लिए जिला विकास अधिकारी को निर्देशित किया। डीएम के निर्देश पर जिला विकास अधिकारी ने संबंधित ग्राम विकास अधिकारी को निलंबित करते हुए उसे दोहरीघाट ब्लॉक से संबद्ध कर दिया। जैसे ही इस कार्रवाई की सूचना ब्लॉककर्मियों को मिली उनमें हड़कंप मच गया। ग्राम विकास अधिकारी प्रमोद कुमार जिले के सबसे बड़ी ग्राम सभा दुबारी में तैनात थे। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के दौरान दावेदारों द्वारा शासनादेश के क्रम में पर्चा दाखिल करने में अदेेेय प्रमाण पत्र दिया जाना सुनिश्चित है के क्रम में दावेदारों द्वारा अदेय प्रमाण पत्र लिया जा रहा था। इसी दौरान कुछ दावेदारों से ग्राम विकास अधिकारी प्रमोद कुमार द्वारा अदेय प्रमाण पत्र के नाम पर अवैधानिक तरीके से धन की मांग की गई जिसके बाद संबंधित दावेदारों ने उसका आडियो बना लिया तथा सोशल मीडिया पर वायरल करते हुए कार्रवाई की मांग कर दी। इसी बीच जिलाधकारी अमित सिंह बंसल इस आडियो का अवलोकन करते हुए त्वरित कार्रवाई हेतु उक्त ग्राम विकास अधिकारी को निलंबित करने के लिए जिला विकास अधिकारी को निर्देशित किया। गौरतलब है कि ब्लॉक मुख्यालय पर त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के नाम पर अदेय प्रमाण पत्र देने केेे नाम पर कुछ चर्चित ग्राम पंचायत विकास अधिकारियों द्वारा 100 रूपये से 500 रूपये तक वसूला जा रहा था।