फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Accused of making bad road, villagers stopped the work

Mau News: खराब सड़क बनाने का आरोप, ग्रामीणों ने रोकवाया काम

Wed, 27 Dec 2023 11:58 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 27 Dec 2023 11:58 PM IST
विज्ञापन
Accused of making bad road, villagers stopped the work
मऊ/रानीपुर। मुहम्मदाबाद गोहना तहसील के तेंदुली नहर चट्टी से पइलवापार बरहा तक सड़क के निर्माण कार्य में घटिया सामग्री का इस्तेमाल करने का अरोप लगाते हुए बुधवार को ग्रामीणों ने काम रोकवा दिया। इसके बाद ग्रामीण प्रदर्शन और नारेबाजी करने लगे। मौके पर पहुंचे आरइएस के जेई ने नए सिरे से निर्माण कराने का निर्देश दिया, तब ग्रामीण शांत हुए। तेंदुली बाजार से पइलवापार बरहा तक करीब चार किलो मीटर लंबी सड़क पर खडंजा लगा था। कुछ दूर तक सड़क मिट्टी की थी। आरइएस विभाग अब विधायक निधि से सड़क का निर्माण करा रहा है। बुधवार को मार्ग का निर्माण मानक के अनुरूप नहीं होने का आरोप लगाकर ग्रामीण हंगामा करने लगे। इसकी खबर मिलने पर आरइएस विभाग के जेई मौके पर पहुंचे। जेई ने मानक के अनुरूप सड़क बनवाने का आश्वासन दिया, तब ग्रामीण शांत हुए। विरोध प्रदर्शन में रमेश, सुशील यादव, फागू लाल, संतोष, अभय लाल, अनील, रवि, अभिजीत, राम बचन आदि शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed