{"_id":"5ebc3bdc8ebc3ea8214978bb","slug":"accused-of-giving-bad-food-to-quarantine-center-youth-s-health-deteriorated","type":"story","status":"publish","title_hn":"क्वारंटीन सेंटर में अधपका खाना देने का आरोप, युवक की तबीयत बिगड़ी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
क्वारंटीन सेंटर में अधपका खाना देने का आरोप, युवक की तबीयत बिगड़ी
Wed, 13 May 2020 11:56 PM IST
स्वाधीन तिवारी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मऊ
Published by: स्वाधीन तिवारी
Updated Wed, 13 May 2020 11:56 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : amar ujala
मऊ नगर के क्वारंटीन सेंटर में क्वारंटीन एकयुवक तबीयत खराब होने पर बुधवार को जिला अस्पताल पहुंचा। युवक का आरोप है कि क्वारंटीन सेंटर में अधपका खाना खाने से उसका पेट खराब हो गया। तहसीलदार ने युवक के आरोप को गलत बताया है।
विज्ञापन
जिले के घोसी तहसील के अमिला निवासी बसंत एक सप्ताह पहले दिल्ली से लौटा था। प्रशासन ने नगर के ताजोपुर स्थित फातिमा क्वारंटीन सेंटर में उसे क्वारंटीन किया है। बुधवार की दोपहर एक बजे पेट में दर्द होने पर वह जिला अस्पताल की इमरजेंसी में पहुंचा।
विज्ञापन
युवक का आरोप है कि क्वारंटीन सेंटर में भोजन देने में लापरवाही बरती जा रही है। कई दिनों से अधपका भोजन खाने से उसकी तबीयत खराब हो गई। तहसीलदार ओमप्रकाश पांडेय ने कहा कि युवक का आरोप गलत है। क्वारंटीन सेंटर में 132 लोग क्वारंटीन हैं। लेकिन किसी और ने आरोप नहीं लगाया है।
विज्ञापन