फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Accident on Mau Azamgarh Fourlane overspeed car rammed into bike two killed and one person injured

मऊ-आजमगढ़ फोरलेन पर हादसा: बेकाबू कार ने बाइक में मारी टक्कर, दो की मौत, एक घायल

Wed, 20 Apr 2022 10:07 AM IST
उत्पल कांत अमर उजाला नेटवर्क, मऊ
अमर उजाला नेटवर्क, मऊ Published by: उत्पल कांत Updated Wed, 20 Apr 2022 10:07 AM IST
सार

मऊ के भवरेंपुर गांव निवासी किसान विरेंद्र यादव बाइक से दो मजदूरों को लेकर जा रहे थे। मऊ-आजमगढ़ फोरलेन पर तेज रफ्तार कार ने टक्कर मार दी। हादसे में  विरेंद्र और एक मजदूर की मौत मौके पर हो गई। हादसा देर रात हुआ। 

विज्ञापन
Accident on Mau Azamgarh Fourlane overspeed car rammed into bike two killed and one person injured
घटनास्थल पर जुटी ग्रामीणों की भीड़। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मऊ-आजमगढ़ फोरलेन पर भवरेंपुर गांव के पास मंगलवार देर रात करीब दो बजे बेकाबू कार ने एक बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में बाइक चालक और सवार दोनों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। वहीं एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

विज्ञापन


घायल व्यक्ति की हालत गंभीर होने पर डॉक्टर ने उसे वाराणसी के लिए रेफर कर दिया। पुलिस ने कार को जब्त कर लिया है। उस पर सवार दो लोगों को थाने ले आई है। उधर घटना से मृतकों के परिजनों में कोहराम मचा है। मृत किसान विरेंद्र यादव (55) पुत्र सरायलखंसी थाना क्षेत्र के भवरेंपुर गांव का निवासी था।
विज्ञापन


मंगलवार रात मजदूरों के साथ खेत में काम करा रहा था। रात में काम खत्म होने के बाद वह दो मजदूरों को उनके घर बाइक से छोड़ने जा रहा था। अभी वह गांव से बाहर मऊ -आजमगढ़ फोरलेन पर पहुंचा ही था कि आजमगढ़ की तरफ से आ रही अनियंत्रित एक कार ने बाइक में जोरदार टक्कर मार दी।

विज्ञापन
विज्ञापन

Accident on Mau Azamgarh Fourlane overspeed car rammed into bike two killed and one person injured
दुर्घटनाग्रस्त कार - फोटो : अमर उजाला

हादसे में भवरेंपुर गांव निवासी किसान विरेंद्र यादव और रानीपुर थाना क्षेत्र के बलुआ खुरहट गांव निवासी मजदूर अच्छेलाल (52) बरसाती की मौके पर मौत हो गई। जबकि रानीपुर थाना क्षेत्र बलुआ खुरहट गांव निवासी मजदूर रामकिशुन (50) गंभीर रूप से घायल हो गया।

स्थानीय लोगों की सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल मजदूर को जिला अस्पताल में भर्ती कराया और मृतकों के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। थाना प्रभारी केके गुप्ता ने बताया कि मंगलवार रात दो बजे के करीब हादसा हुआ है। कार सहित चालक को पकड़ लिया गया है। पीड़ित परिवार की तहरीर पर दोषियों के विरुद्ध कार्यवाही की जाएगी।

दो गांवों में मचा कोहराम

हादसे की जानकारी लोगों को बुधवार सुबह हुई। भवरेंपुर गांव निवासी मृत किसान विरेंद्र यादव पांच भाइयों में सबसे बड़ा था। उसकी चार पुत्री और दो पुत्र हैं। अभी केवल एक ही पुत्री की शादी हुई है। पत्नी उषा देवी और परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है। विरेंद्र यादव और अच्छेलाल की मौत से दो गांवों में कोहराम मच गया।

Mau Azamgarh Fourlane
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed