{"_id":"61850694d61c6d34e42412e7","slug":"accident-in-mau-tractor-hit-womens-who-engaged-in-bhai-dooj-godhan-five-injured","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"मऊ: गोधन कूटने के लिए जुटी महिलाओं को बेकाबू ट्रैक्टर ने मारी टक्कर, पांच घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मऊ: गोधन कूटने के लिए जुटी महिलाओं को बेकाबू ट्रैक्टर ने मारी टक्कर, पांच घायल
Fri, 05 Nov 2021 03:55 PM IST
उत्पल कांत
संवाद न्यूज एजेंसी, मऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, मऊ
Published by: उत्पल कांत
Updated Fri, 05 Nov 2021 03:55 PM IST
सार
मऊ जिले के जमुई गांव में शुक्रवार को बड़ा हादसा होने से बच गया। गोधन कूटने की तैयारी के लिए जुटी महिलाओं को बेकाबू ट्रैक्टर ने टक्कर मार दी। अगर ट्रैक्टर स्वत: बंद नहीं होता तो कुछ भी हो सकता है।
विज्ञापन
घायलों को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मऊ जिले के जमुई गांव में शुक्रवार दोपहर गोधन कूटने की तैयारी के लिए जुटी महिलाओं को बेकाबू ट्रैक्टर ने टक्कर मार दी। घटना में तीन किशोरियों समेत पांच लोग घायल हो गए। संयोग रहा कि बेकाबू ट्रैक्टर स्वत: बंद हो गया नहीं तो बड़ा हादसा हो सकता था। घायलों को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हादसे में किसी को पैर तो किसी को हाथ में चोटें एवं खरोच आईं है।
विज्ञापन
मुहम्मदाबाद गोहना कोतवाली क्षेत्र के जमुई गांव में दीपावली के दूसरे दिन शुक्रवार को गोधन कूटने की तैयारी में गांव के चौहान बस्ती की युवतियां और महिलाएं सड़क किनारे एक जगह पर जमा हुईं थीं। उसी समय गांव का ही एक ट्रैक्टर चालक वहां से ट्रैक्टर लेकर गुजर रहा था।
विज्ञापन
अचानक ट्रैक्टर अनियंत्रित हो गया और महिलाओं की भीड़ में घुस गया जिससे वहां अफरा-तफरी मच गई। ट्रैक्टर की चपेट में आने से तीन किशोरियां और दो महिलाएं घायल हो गईं। कई महिलाओं को भागमभाग में गिरने के कारण हल्की चोटें पहुंचीं। घटना के बाद वहां अफरा-तफरी मच गई। ग्रामीणों ने सभी घायलों को मुहम्मदाबाद गोहना कस्बा के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इस संबंध में कोई तहरीर या शिकायत नहीं दर्ज कराई गई है।
विज्ञापन
पढ़ेंः सुल्तानपुर में इनोवा-बाइक में भिड़ंत, जौनपुर के दो युवाओं समेत तीन की मौत