{"_id":"62b5fc5dbdea9f40071dd8b0","slug":"accelerate-the-work-of-rejuvenation-mau-news-vns660589116","type":"story","status":"publish","title_hn":"कायाकल्प के कार्यों में लाएं तेजी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कायाकल्प के कार्यों में लाएं तेजी
विज्ञापन
कलेक्ट्रेट सभागार में जिला शिक्षा एवं अनुश्रवण समिति की बैठक को संबोधित करते सीडीओ राम सिंह वर्?
- फोटो : MAU
मऊ। कलेक्ट्रेट सभागार में मुख्य विकास अधिकारी राम सिंह वर्मा ने परिषदीय स्कूलों में कायाकल्प योजना में कार्यों में तेजी लाने की बीईओ को हिदायत दी है। उन्होंने जनपद में इसकी खराब रैकिंग आने पर नाराजगी जताई। वह जिला पोषण समिति/जिला कन्वर्जेंस समिति तथा जिला शिक्षा एवं अनुश्रवण समिति की बैठक की समीक्षा कर रहे थे। जिला शिक्षा एवं अनुश्रवण समिति की बैठक के दौरान नवीन नामांकन में लक्ष्य के मुकाबले अभी तक 85 प्रतिशत की प्राप्ति पर उन्होंने कम नामांकन वाले ब्लाकों के बीईओ को इसमें तेजी लाने को कहा। कायाकल्प के तहत कराए जा रहे कार्यों में प्रदेश स्तर पर जनपद की रैंकिंग खराब होने पर नाराजगी जताई। उन्होंने समस्त खंड शिक्षा अधिकारी, विकास खंड अधिकारी एवं एडीओ पंचायत को निर्देश दिए कि कायाकल्प के तहत कराए जाने वाले सारे कार्य पूरा कराएं। उन्होंने जनपद के जर्जर विद्यालयों की सूची अधिशासी अभियंता पीडब्ल्यूडी को उपलब्ध कराने के निर्देश दिए,जिससे उनके ध्वस्तीकरण की कार्यवाही की जा सके।
बैठक में प्रभारी जिला कार्यक्रम अधिकारी राधेश्याम पाल ने बताया कि संचारी रोग अभियान को तीन मुख्य मासिक थीम एवं साप्ताहिक थीम में विभाजित किया गया है। अभियान एक से 30 जुलाई तक चलेगा।
बैठक के दौरान अपर जिलाधिकारी भानु प्रताप सिंह, मुख्य चिकित्सा अधिकारी, बेसिक शिक्षा अधिकारी, जिला विद्यालय निरीक्षक सहित जिलास्तरीय अधिकारी शामिल रहे।