{"_id":"67d07f8487ca4a180b0dcacc","slug":"abbas-ansari-appeared-before-the-vc-debate-continues-mau-news-c-295-1-svns1028-125203-2025-03-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Abbas Ansari: नफरती भाषण समेत दो मामलों में अब्बास अंसारी की वीसी से हुई पेशी, बहस जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Abbas Ansari: नफरती भाषण समेत दो मामलों में अब्बास अंसारी की वीसी से हुई पेशी, बहस जारी
Tue, 11 Mar 2025 11:53 PM IST
वाराणसी ब्यूरो
अमर उजाला नेटवर्क, मऊ।
अमर उजाला नेटवर्क, मऊ।
Published by: वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 11 Mar 2025 11:53 PM IST
सार
Mau Latest News: दो मामलों में आरोपी विधायक अब्बास अंसारी की कासगंज जेल से वीडियो कॉफ्रेंसिंग के माध्यम से पेशी हुई। नफरती भाषण मामले में साक्ष्य पूरा हो गया है। हालांकि बहस जारी है।
विज्ञापन
अब्बास अंसारी
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
बीते विधानसभा आमचुनाव के दौरान नफरती भाषण व चुनाव आचार संहिता का उल्लंघन करने समेत दो मामलों में आरोपी विधायक अब्बास अंसारी की मंगलवार को कासगंज जेल से वीडियो कॉफ्रेंसिंग के माध्यम से पेशी हुई।
नफरती भाषण मामले में साक्ष्य पूरा हो गया। आरोपियों की ओर से बहस हुई, लेकिन पूरी नहीं हुई। सीजेएम ने बहस के लिए 12 मार्च की तिथि नियत किया। पहला मामला शहर कोतवाली क्षेत्र का है। शहर कोतवाली में एफआईआर दर्ज हुई। इसमें सदर विधायक अब्बास अंसारी व अन्य को आरोपी बनाया गया।
आरोप था कि 3 मार्च 2022 को विधानसभा चुनाव के दौरान जनसभा में प्रशासन के अधिकारियों को धमकी दी थी। मामले में अभियोजन का साक्ष्य पूरा हो गया है। सीजेएम ने बहस के लिए 12 मार्च की तिथि नियत किया।
विज्ञापन
इस मामले में आरोपी उमर अंसारी का आरोप के लिए 17 मार्च की तिथि नियत हुई। वहीं चुनाव आचार संहिता उल्लंघन के दक्षिणटोला थाना क्षेत्र के मामले मे भी उन्मोचन प्रार्थना पत्र पर बहस के लिए 18 मार्च की तिथि नियत किया।