फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   AAP district president alleges corruption in corona kit purchase

आप जिलाध्यक्ष ने कोरोना किट खरीद में लगाया भ्रष्टाचार का आरोप

Sat, 12 Sep 2020 11:15 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 12 Sep 2020 11:15 PM IST
विज्ञापन
AAP district president alleges corruption in corona kit purchase
मऊ। आप जिलाध्यक्ष शाह आलम ने आरोप लगाते हुए कहा कि कोरोना के आपदा में अवसर तलाशने वाली योगी सरकार ने कोरोना किट
विज्ञापन

की खरीद के नाम पर ग्राम पंचायत से लेकर मेडिकल सप्लाई कॉरपोरेशन तक 1-2 नहीं बल्कि 400-500 फीसदी घोटाला किया। सुल्तानपुर जनपद से योगी सरकार के इस भ्रष्टाचार और घोटाले की कड़ियां खुलनी शुरू हुई थी और आम आदमी पार्टी इन् घोटालो पर लगातार नए-नए खुलासे कर रही है। इस भ्रष्टाचार और घोटाले का

दायरा 65 जिलों से ज्यादा अर्थात पूरे प्रदेश में फैला हुआ है। कोरोना काल
में हुए इस भ्रष्टाचार में ग्राम पंचायत से लेकर मेडिकल सप्लाई कारपोरेशन में बैठे योगी के खास अधिकारी शामिल हैं। ऐसे में पूरे प्रकरण की जांच निष्पक्ष रुप से प्रदेश सरकार की ओर से गठित एसआईटी से नहीं हो सकती। आम आदमी पार्टी का साफ मानना है कि इस महा घोटाले की जांच सीबीआई से कराई जाए।आरोप लगाते हुए कहा कि योगी सरकार इस घोटाले में ऊपर से नीचे तक शामिल है। इसलिए अपनी निष्पक्ष जांच की मांग के लिए यदि न्यायालय का दरवाजा भी खटखटाना पड़ा तो भी किया जाएगा। इसके लिए पार्टी के सांसद और प्रदेश प्रभारी संजय सिंह ने सीबीआई को पत्र भी लिखाहै। 14 तारिख से शुरू होने वाले राज्यसभा सत्र में भी पार्टी योगी सरकार के इस भ्रष्टाचार को वो पुरजोर तरीके से उठाएगी।सरकार ने कोविड-19 से निपटने के लिए प्रत्येक ग्राम पंचायत को चिकित्सकीय उपकरण खरीदने के निर्देश दिए तो आपदा में अवसर तलाश भ्रष्टाचार का खेल शुरू हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed