{"_id":"68f9151da632c786c10736c6","slug":"a-wave-of-faith-swept-through-the-pandals-of-goddess-lakshmi-with-idols-installed-at-181-locations-mau-news-c-295-1-svns1028-135282-2025-10-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mau News: मां लक्ष्मी के पंडालों में उमड़ा आस्था का सैलाब, 181 जगह स्थापित हुईं प्रतिमाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mau News: मां लक्ष्मी के पंडालों में उमड़ा आस्था का सैलाब, 181 जगह स्थापित हुईं प्रतिमाएं
विज्ञापन
नगर के राजारामपुरा में लक्ष्मी प्रतिमा विसर्जन के दौरान मां की पूजा करती महिला।संवाद
मुहम्मदाबाद गोहना। कस्बे सहित आसपास के गांवों में दीपावली पर्व और ऐतिहासिक लक्ष्मी पूजा के लिए बनाए गए पंडालों में आस्था का सैलाब उमड़ा। क्षेत्र में 181 जगह मां लक्ष्मी की प्रतिमाओं की स्थापना की गई।
भव्य पंडाल और सजावट के बीच देवी मां के विभिन्न रूपों वाली मूर्तियों को देखने के लिए दूर दराज के गांवों से श्रद्धालुओं का रेला लगा रहा। दीपावली के दिन से लगातार तीन दिनों तक चलने वाले पूजन व मेला के चलते कस्बा में उत्सव का माहौल रहा। सभी मूर्तियों का विसर्जन बृहस्पतिवार को देर रात में तमसा नदी के विभिन्न घाटों पर किया जाएगा।
मुहम्मदाबाद गोहना कस्बा समेत तहसील मुख्यालय से सटे गांवों में दीपावली और लक्ष्मी पूजा का पर्व काफी धूमधाम से मनाया जाता है।
केवल मुहम्मदाबादगोहना कोतवाली क्षेत्र में ही 181 स्थानों पर प्रतिमाएं स्थापित की जाती हैं। इस बार भी पूजा समितियों की ओर से अपने-अपने पंडालों को भव्य रूप और आकर्षक ढंग से सजावट व लाइटिंग की गई है।
विज्ञापन
कस्बे के शहीद चौराहा पर वेद गायत्री क्लब की ओर से मां लक्ष्मी की मूर्ति को आकर्षक ढंग से सजाया गया है। इसके अलावा यहां पंडाल और रोड लाइट सजावट अभी काफी आकर्षक है। देवी के विभिन्न रूपों के दर्शन के लिए के लिए हजारों श्रद्धालुओं की भीड़ पंडालों में दर्शन पहुंची। आधी रात तक कस्बे में उत्सव का माहौल रहा।
गांधी नगर स्थित लक्ष्मी पति विष्णु क्लब की ओर से पंडाल, मुख्य प्रवेश द्वार को आकर्षक ढंग से सजाया गया था। पंडाल और देवी मूर्ति के आकर्षक रूप के दर्शन के लिए रेला लगा रहा। इसके अतिरिक्त श्री राम क्लब इदारतगंज, नव युवक मंगल शहीद चौराहा, मां दुर्गा क्लब विजय स्तंभ चौक, बाल क्लब चौक मुहम्मदाबाद, कावेरी क्लब आदि द्वारा स्थापित मूर्तियां भी भव्य ढंग से सजी हुई थीं। दीपोत्सव में बड़ी संख्या में आने वाले श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुए क्षेत्राधिकारी शीतला प्रसाद पांडेय, प्रभारी निरीक्षक केके वर्मा मय फोर्स पूरी रात कस्बे में भ्रमण करते रहे।
उपजिलाधिकारी अभिषेक गोस्वामी भी मेले में मौजूद रहकर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेते रहे। नगर पंचायत की तरफ से विजय स्तंभ चौराहा पर कंट्रोल रूम बनाया गया है यहां से ध्वनि विस्तारक यंत्रों से आने वाले श्रद्धालुओं का मार्गदर्शन किया जा रहा था। सुरक्षा व्यवस्था एवं अराजक तत्वों पर कड़ी नजर रखने के लिए जगह-जगह सीसी कैमरा और ड्रोन से नजर रखी जा रही थी। बृहस्पतिवार की देर रात मूर्तियों का विसर्जन तमसा नदी घाट पर किया जाएगा। विसर्जन जुलूस कड़ी सुरुक्षा के बीच निकलेगा।