फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   A teenager going to break wood was hit by a bike rider, died

Mau News: लकड़ी तोड़ने जा रहे किशोर को बाइक सवार ने मारी टक्कर, मौत

Sun, 17 Dec 2023 12:11 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 17 Dec 2023 12:11 AM IST
विज्ञापन
A teenager going to break wood was hit by a bike rider, died
मुहम्मदाबाद गोहाना। स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के बरहदपुर गांव की कुटी के पास मुहम्मदाबाद गोहना आजमगढ़ रोड पर शनिवार को दोपहर दो बजे बाइक की चपेट में आने दस साल का किशोर घायल हो गया। इलाज के लिए उसे अस्पताल ले जाया गया जहां कुछ देर बाद उसने दम तोड़ दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
विज्ञापन

शनिवार को दोपहर दो बजे बरहदपुर गांव निवासी अभिमन्यु बांसफोर का 10 वर्षीय पुत्र पवन कुछ लोगों के साथ लकड़ी तोड़ने जा रहा था। बनियापार गांव के निकट बच्चों की हंसी टिटौली और खेल-खेल के बीच वह रोड की तरफ भागने लगा कि मऊ से आजमगढ़ की तरफ जा रहे तेज रफ्तार दो पहिया की चपेट में आकर बुरी तरह घायल हो गया। इलाज के लिए उसे कस्बा स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, लेकिन उसकी खराब हालत को देखते हुए चिकित्सकों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया, जहां चिकित्सक ने पवन को मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। किशोर के पिता अभिमन्यु के अज्ञात चालक के खिलाफ तहरीर पर पुलिस मामले की जांच में जुटी रही।
विज्ञापन


दस दिन में तीन लोगों की गई जान

मुहम्मदाबाद गोहना। स्थानीय कोतवाली क्षेत्र का बनियापार और बरहदपुर गांव से लेकर आजमगढ़ बॉर्डर के सूतरही गांव के टंडवा जरगर तक रोड दुर्घटनाओं का केंद्र बन गया है। आए दिन मार्ग दुर्घटना और वाहन की चपेट में जाकर लोगों की मौत हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विगत 10 दिनों के अंदर 3 किलोमीटर की दूरी में तीन लोगों की मृत्यु हो चुकी है। चार दिन पूर्व बाइक से आ रहे एक युवक की ट्रक से भिड़ंत के बाद 11वीं के छात्र की मौके पर मौत हो गई। इसके पहले कस्बा के जमीन बरामदपुर मोहल्ला के रहने वाली 50 वर्यीय महिला भी उसी जगह मार्ग दुर्घटना का शिकार हो गई। शनिवार को 10 साल के बच्चे की मृत्यु के बाद उक्त स्थान पर दुर्घटनाओं होने से चर्चा का विषय बना रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed