फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   A shop dispute led to a scuffle, with five people, including a police inspector, injured and an FIR lodged against 12 people.

Mau News: दुकान के विवाद में मारपीट, दरोगा सहित पांच घायल, 12 पर प्राथमिकी

Sat, 25 Apr 2026 11:43 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 25 Apr 2026 11:43 PM IST
विज्ञापन
A shop dispute led to a scuffle, with five people, including a police inspector, injured and an FIR lodged against 12 people.
शहर कोतवाली क्षेत्र के भीटी में शुक्रवार की शाम दुकान के विवाद को लेकर दो पक्षों में मारपीट हो गई। इसमें दरोगा प्रकाश सिंह सहित पांच लोग घायल हो गए। दोनों पक्षों की तहरीर पर पुलिस ने शुक्रवार की रात 12 लोगों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज की है।
विज्ञापन

प्राथमिकी के अनुसार, भीटी निवासी नितेश कुमार सिंह का आरोप है कि शुक्रवार की शाम 5:45 बजे वह पिता के साथ अपनी ऑक्सीजन एजेंसी पर मौजूद थे। तभी वहां सरायलखंसी थाना क्षेत्र के गालिबपुर निवासी चंद्रकेश पांडेय, आलोक पांडेय, आशीष पांडेय, आनंद पांडेय व दो अज्ञात लोग पहुंचे। आरोप है कि सभी ने जान से मारने की नीयत से लाठी-डंडों से हमला कर दिया और दुकान में तोड़फोड़ की।
विज्ञापन

इस दौरान उन्हें, उनके पिता और भाई तथा मौके पर पहुंचे उत्तर प्रदेश पुलिस के दरोगा प्रकाश सिंह को भी डंडे से मारकर घायल कर दिया गया।
दूसरे पक्ष के चंद्रकेश पांडेय का आरोप है कि भीटी में मुख्य मार्ग पर उनका मकान है, जिसमें कई दुकानें हैं। उन्होंने कुछ दुकानें किराए पर दी हैं। आरोप है कि गालिबपुर निवासी वासुदेव उनकी दुकान में बिना अनुमति निर्माण कार्य कर रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

शुक्रवार की शाम करीब पांच बजे निर्माण के संबंध में पूछने और काम रोकने को कहने पर वासुदेव, उसका बेटा विकास, अजय, अभिषेक, एक कारीगर (नाम-पता अज्ञात) तथा अन्य लोगों ने गाली देते हुए हमला कर दिया। इस दौरान उन्हें और उनके बेटे को मारपीट कर घायल कर दिया गया।

कोतवाली प्रभारी निरीक्षक अनिल सिंह ने बताया कि दोनों पक्षों की तहरीर पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। उन्होंने बताया कि किराए पर ली गई दुकान में निर्माण को लेकर विवाद हुआ था। मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed