फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   A separate ITI will be made for girls

बालिकाओं के लिए बनेगा अलग आईटीआई

Wed, 12 Feb 2020 10:36 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 12 Feb 2020 10:36 PM IST
विज्ञापन
A separate ITI will be made for girls
मऊ। प्रधानमंत्री जन विकास कार्यक्रम के तहत जनपद में अब बालिकाओं के लिए अलग आईटीआई का निर्माण कराया जाएगा। इसका निर्माण 12 करोड़ 60 लाख रुपयों की लागत से कराया जाएगा। यह शहर के बीच में स्थित बुनाई विद्यालय परिसर में बनेगा। निर्माण के बाद बालिकाएं अपनी पसंद के ट्रेड से आईटीआई कर सकेंगी।जिले की बालिकाओं को तकनीकी शिक्षा में दक्ष बनाने के लिए नगर स्थित राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान के परिसर में आईटीआई कालेज बनेगा। इसके साथ ही प्रशिक्षुओं के लिए छात्रावास का निर्माण कराया जाएगा। 12वीं पंचवर्षीय योजना में 21 जिले 25 प्रतिशत से अधिक अल्पसंख्यक आबादी वाले मऊ नाथ भंजन को14 वें वित्त आयोग के कार्यकाल में चुना गया। इसके तहत 2018-19 में राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान मे महिला शाखा के निर्माण की संस्तुति की गई। इसके लिए 12 करोड़ 60 लाख रुपये स्वीकृत किए गए। यह रकम विभाग को भेज दी गई और कार्यदायी संस्था के रूप में उ.प्र. राज्य निर्माण सहकारी संघ लि. आजमगढ़ द्वितीय का चयन किया गया है। इसके बन जाने से अब लड़कियों को अपनी पसंद के ट्रेड में प्रशिक्षण के लिए बाहर नहीं जाना होगा। इसमें लडकियों के लिए सीटें होंगीं। इसके अतिरिक्त छात्राओं के लिए राजकीय बालिका इंटर कालेज परिसर में छात्रावास का निर्माण भी होना है। 20 करोड़ डेढ लाख की लागत से चार मंजिला छात्रावास बनेगा। इसमें अल्पसंख्यक वर्ग की लड़कियों को प्राथमिकता दी जाएगी। सीटें बचने पर अन्य वर्ग की लड़कियों को भी इसमें जगह दी जाएगी। छात्रावास निर्माण के लिए उ.प्र. वक्फ विकास विकास निगम लि. लखनऊ को कार्यदायी संस्था बनाया गया है।जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी लालमन ने बताया कि तीनों कार्यदायी संस्थाओं को धन उपलब्ध करा दिया गया है। इनकी ओर से कार्य शुरु भी करा दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed