फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   A public awareness campaign was run by the BJP

Mau News: भाजपा की तरफ से चलाया गया जनजागरण अभियान, वक्फ संशोधन लाकर असहाय मुस्लिमों को दी बड़ी राहत

Sun, 27 Apr 2025 06:47 PM IST
नितीश कुमार पांडेय अमर उजाला नेटवर्क, मऊ
अमर उजाला नेटवर्क, मऊ Published by: नितीश कुमार पांडेय Updated Sun, 27 Apr 2025 06:47 PM IST
सार

भारतीय जनता पार्टी की ओर से वक्फ संशोधन बिल को लेकर जनजागरण अभियान चलाया। इस दौरान बताया गया कि ये बिल असहाय मु्स्लिम को बड़ी राहत देने का काम किया है।
 

विज्ञापन
A public awareness campaign was run by the BJP
अरविंद जायसवाल,क्षेत्रीय उपाध्यक्ष बीजेपी - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

भारतीय जनता पार्टी की तरफ से नगर के भुजौटी में वक्फ संशोधन अधिनियम 2025 को ध्यान में रखते हुए जनजागरण अभियान चलाया गया। क्षेत्रीय उपाध्यक्ष अरविंद जायसवाल ने प्रेसवार्ता किया। इस अवसर पर कार्यक्रम के मुख्य अतिथि क्षेत्रीय उपाध्यक्ष अरविंद जायसवाल ने कहा कि मोदी सरकार ने वक्फ संशोधन लाकर असहाय मुस्लिमों को बड़ी राहत दी है।

विज्ञापन


वर्तमान अधिनियम वक्फ प्रबंधन में पारदर्शिता और जवाबदेही बढ़ेगी। मनमाने ढंग से संपत्ति अधिग्रहण को रोककर धार्मिक स्वतंत्रता और समानता को आगे बढ़ाया जाएगा। वक्फ के नाम पर भू माफिया अपना व्यक्तिगत लाभ साधते थे। लेकिन अब सरकार ने वक्फ संशोधन करके भू माफिया और दबंगों की कमर तोड़ दी है।
विज्ञापन


यह अधिनियम बोहरा और आगाखानी मुसलमानों के अधिकारों को मान्यता देगी। गलत वक्फ दावों के खिलाफ आदिवासियों की अधिकारों की सुरक्षा सुनिश्चित होगी। संरक्षित स्मारक वक्फ के दायरे से बाहर होंगे, इस अधिनियम के माध्यम से महिलाओं के अधिकार में वृद्धि होगी। कहा कि 31 प्रतिशत से अधिक मुसलमान आज भी गरीबी रेखा से नीचे जीवन यापन कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


जबकि लाखों करोड़ों की वक्फ संपत्तियां उनके विकास में कोई सहायक नहीं बनाती रही हैं। भाजपा जिलाध्यक्ष रामाश्रय मौर्य ने कहा कि पूर्व में बना वक्फ बोर्ड ताकतवर लोगों के लिए हथियार बन गया था जिसका उसके पदाधिकारी अपनी सुविधानुसार दुरुपयोग करते थे। नए सुधार से पूर्व की गलतियों को सुधारकर जनहित के कार्य किए जाएंगे।



अल्पसंख्यक मोर्चा के जिलाध्यक्ष मौलाना तहरीर चतुर्वेदी ने कहा कि वक्फ अधिनियम 2025 ने हमारे तबके के कमजोर लोगों को नया जीवन दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed