{"_id":"678aa08f3a2f78a2e80aaae3","slug":"a-person-going-to-the-shop-died-after-being-hit-by-a-trailer-mau-news-c-295-1-mau1003-123016-2025-01-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mau News: ट्रेलर की टक्कर से दुकान जा रहे व्यक्ति की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mau News: ट्रेलर की टक्कर से दुकान जा रहे व्यक्ति की मौत
विज्ञापन
घोसी। स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के नवापुरा फोरलेन पर शुक्रवार की सुबह आठ बजे ट्रेलर की चपेट में आने से एक व्यक्तिकी मौत हो गई। घटना के बाद ट्रेलर चालक मौके पर वाहन छोड़कर भाग गया। पुलिस ने मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भिजवाया।
जानकारी के अनुसार घोसी के घोसी कोतवाली क्षेत्र के मिर्जा जमालपुर गांव निवासी चंद्रभान (52) बाजार में मोची का काम करता है। बाजार में ही वह फुटपाथ पर अपनी दुकान लगाता था। शुक्रवार की सुबह आठ बजे वह फोरलेन से होकर अपनी दुकान जा रहा था। अभी वह घर से महज कुछ दूरी पर पहुंचा था कि नवापुरा के पास ट्रेलर की चपेट में आ गया। हादसे में मौके पर मौत हो गई।
मौत के बाद ट्रेलर चालक मौके पर वाहन को छोड़कर भाग गया। इसी बीच वहां पर लोगों की भीड़ लग गई। किसी ने घटना की जानकारी डायल 112 को दिया। पुलिस ने मृतक के परिजन को जानकारी देते हुए सभी आवश्यक कार्रवाई करते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
टक्कर मारने वाले ट्रेलर को कब्जे में लेकर थाने लेकर गई। मृतक अपने पीछे मां, पत्नी ज्ञानती देवी, पुत्र गोपाल, अजीत, कवलेश, एवं पुत्री सोनम को छोड़ गया। सभी का रोते रोते बुरा हाल था। गोपाल को छोड़कर अभी किसी का विवाह नहीं हुआ है। घर के एकमात्र कमाऊ की मौत से परिवार के सामने भरण पोषण का संकट आ गया है। इस बाबत कोतवाल राजकुमार सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर ट्रेलर के नंबर के आधार पर जांच हो रही है।