फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   A huge crowd gathered at the shrine of Syed Meera Shah Baba

Mau News: सैयद मीरा शाह बाबा के मजार पर उमड़ा जनसैलाब

Fri, 25 Jul 2025 12:15 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 25 Jul 2025 12:15 AM IST
विज्ञापन
A huge crowd gathered at the shrine of Syed Meera Shah Baba
मधुबन। थाना क्षेत्र के दरगाह स्थित महान सूफी संत सैयद मीरा शाह बाबा के मजार पर बृहस्पतिवार को ऐतिहासिक सातवें बराम के मेले का आयोजन हुआ। बाबा की मजार पर हिंदू-मुस्लिम एकता की अनूठी मिसाल देखने को मिली, जब दोनों समुदाय के बड़ी संख्या में श्रद्धालु सिर झुकाए पहुंचे और मुरादें मांगीं। श्रद्धालुओं ने गाजे-बाजे और चादरपोशी के साथ दरबार में हाजिरी दी। मान्यता है कि मजार पर चादर चढ़ाने से मनोकामना पूर्ण होती है। बृहस्पतिवार को अंतिम मेला था, जिसमें श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी। मेले में मनोरंजन के लिए झूला, मौत का कुआं, ब्रेक डांस सहित कई आकर्षण रहे। खासकर मौत के कुएं को देखने के लिए भारी भीड़ जुटी।
विज्ञापन

मेला परिसर के बाहर लगी दुकानों पर महिलाओं और बच्चों ने खूब खरीदारी की। मेले में कटहल और खजला को प्रसाद के रूप में विशेष मान्यता प्राप्त है। श्रद्धालु इन्हें बाबा का आशीर्वाद मानकर घर ले जाते हैं। मेला को सकुशल संपन्न कराने के लिए पीएसी और स्थानीय पुलिस बल की तैनाती रही। मजार के वर्तमान सज्जादा नशीन सैयद कमाल अहमद एवं मेला कमेटी के अध्यक्ष सैयद सबी अहमद ने मेले में आए श्रद्धालुओं सहित प्रशासन व वालंटियर्स का आभार जताया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed