{"_id":"5d45d62e8ebc3e6cae4efbb6","slug":"a-heavy-fire-in-the-store-with-a-short-circuit-mau-news-vns476551561","type":"story","status":"publish","title_hn":"शार्ट सर्किट से दुकान में लगी भीषण आग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शार्ट सर्किट से दुकान में लगी भीषण आग
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दोहरीघाट। स्थानीय कस्बे में पुलिस सहायता केंद्र के समीप आजमगढ़ बाई पास रोड एक जनरल स्टोर के दुकान में शुक्रवार की रात शार्ट सर्किट से भीषण आग लग गई। इस आगलगी में दुकान में रखी माचिस, जर्दा, सुपाड़ी, लवंग इलायची बिस्कुट समेत दस लाख रुपये के सामान जलकर राख हो गए। सूचना के दो घंटे बाद फायर बिग्रेड कर्मी मौके पर पहुंचे। अग्निशमन कर्मियों ने घंटों की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। लेकिन तब तक दुकान का सारा सामान जलकर राख हो गया था।
गोरखपुर जिले के बडहलगंज निवासी अखिलेश चौरसिया पुत्र जयप्रकाश चौरसिया की दोहरीघाट पुलिस चौकी के समीप आजमगढ़ बाईपास रोड पर थोक और फुटकर की केराना और जनरल स्टोर की दुकान है। शुक्रवार को रात्रि आठ दुकानदार अपनी दुकान का शटर बंद कर अपने घर बड़हलगंज चला गया। रात करीब दस बजे उसके दुकान में शार्ट सर्किट से आग लग गई। कुछ ही देर में दुकान से काफी धुआं और फिर आग की लपटें बाहर निकलने लगीं। दुकान में आग लगी देख आस पास के लोगों ने दुकानदार अखिलेश को फोन से घटना की सूचना दी। दुकानदार आनन फानन दुकान पर आया। जानकारी पाकर थानाध्यक्ष रूपेश कुमार सिंह दल बल मौके पर पहुंचे तथा खुद भी मौजूद लोगों के सहयोग से आग बुझाने के लिये प्रयास करने लगे। लेकिन आग की लपटें और भी विकराल होती जा रही थीं। दो घंटे बाद मौके पर पहुंचे दमकलकर्मी काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। लेकिन तब तक दुकानदार का सारा सामान जलकर राख हो गया। दुकानदार ने बताया कि आग की इस घटना में उसकी सुपाड़ी, जर्दा, सिगरेट, माचिस, साबुन, तेल, अगरबत्ती, पाउडर और मेवा ,केराना आदि के लगभग दस लाख के सामान जलकर नष्ट हो गए। रात में फायर बिग्रेड कर्मी आग बुझा कर चले चले गए। इधर शनिवार को सुबह फिर दुकान में दुबारा आग लग गई। इससे दुकान में बच गए तेल, क्रीम आदि में आग लग गई। दुकानदार ने फिर फायर बिग्रेड को सूचना दी। फायर बिग्रेड कर्मियों ने फिर मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया।