{"_id":"6a08b2ef30f03b1ae40cccae","slug":"a-grand-procession-was-taken-out-on-the-birth-anniversary-of-emperor-prithviraj-chauhan-mau-news-c-295-1-mau1001-145615-2026-05-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mau News: सम्राट पृथ्वीराज चौहान जयंती पर निकाली भव्य शोभायात्रा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mau News: सम्राट पृथ्वीराज चौहान जयंती पर निकाली भव्य शोभायात्रा
विज्ञापन
घोसी में भारतीय क्षत्रिय महासभा के तत्वावधान में निकाली गई शोभा यात्रा।संवाद
भारतीय क्षत्रिय महासभा के तत्वावधान में वीर शिरोमणि एवं महान योद्धा सम्राट पृथ्वीराज चौहान की जयंती समारोह और भव्य शोभायात्रा का आयोजन सरायशादी में हुआ। कार्यक्रम में क्षत्रिय समाज के हजारों लोगों ने बढ़-चढ़कर सहभागिता की।
भव्य शोभायात्रा नदवासराय पेट्रोल पंप से शुरू होकर घोसी चीनी मिल होते हुए सरायशादी तक पहुंची। यात्रा के दौरान विभिन्न स्थानों पर समाज के लोगों ने पुष्पवर्षा कर स्वागत किया।
मुख्य अतिथि के रूप में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा युवा के राष्ट्रीय अध्यक्ष कुंवर अवनीश सिंह तथा विशिष्ट अतिथि भारतीय क्षत्रिय महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ई. लक्ष्मीकांत सिंह उपस्थित रहे। उन्होंने अपने संबोधन में सम्राट पृथ्वीराज चौहान के शौर्य, पराक्रम एवं राष्ट्रभक्ति का स्मरण करते हुए समाज को संगठित और जागरूक रहने का संदेश दिया।
विज्ञापन
इस मौके पर जिलाध्यक्ष संजीव सिंह चौहान, आशीष चौहान, विवेक सिंह चौहान, शिवम चौहान, धनंजय चौहान, गोलू चौहान, मनोहर चौहान और हरिओम चौहान सहित बड़ी संख्या में समाज के लोग उपस्थित रहे।