{"_id":"686426f60827fe10320679aa","slug":"a-glimpse-of-ganga-jamuni-culture-was-seen-in-the-tasha-procession-held-at-the-dargah-mau-news-c-295-1-svns1028-129967-2025-07-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mau News: दरगाह में निकले ताशा के जुलूस में दिखी गंगा-जमुनी तहजीब की झलक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mau News: दरगाह में निकले ताशा के जुलूस में दिखी गंगा-जमुनी तहजीब की झलक
विज्ञापन
मधुबन। तहसील क्षेत्र में सोमवार की रात मुहर्रम की पांचवीं तारीख़ को ताशा का जुलूस निकला। ग्रामसभा दरगाह में निकले इस जुलूस में हमारे देश की गंगा-जमुनी तहजीब की झलक देखने को मिली। जुलूस में मुस्लिम समुदाय संग बड़ी संख्या में गांव के हिन्दू समुदाय ने भी अपनी भागीदारी दर्ज कराई। इसी बीच बारिश भी शुरू हो गई। लेकिन इमाम हुसैन के प्रति दीवानगी अनुयायियों का हौसला तोड़ नहीं पाई। लोग भीगते हुए जुलूस में शामिल हुए।
मगरिब की नमाज के बाद गांव स्थित इमामबाड़ा से निकला यह जुलूस गांव के विभिन्न चट्टी चौराहों का भ्रमण करता हुआ पुनः इमामबाड़ा पर आकर समाप्त हुआ। इस दौरान जुलूस में शामिल युवा या अली या हुसैन, हुसैन ज़िंदाबाद इस्लाम ज़िंदाबाद के नारे लगाते नजर आए।जुलूस को लेकर बड़ों के साथ बच्चों में भी भारी उत्साह देखने को मिला।
बड़ी संख्या में बच्चों ने भी अपनी भागीदारी दर्ज कराई। ताशा के जलूस में छोटे-छोटे बच्चे भी ताशा की धुनों पर अपने बड़ों के साथ लय ताल मिलाते नजर आए। यहां स्थित इमामबाड़ा पर मजलिस आयोजित की गयी। यहां हुसैन के अनुवाइयों ने क़र्बला के शहीदों की याद में मातम किया।
विज्ञापन
इस दौरान ग्रामप्रधान लक्ष्मण वर्मा, हाजी सोहबत अली, कमाल अहमद, नूर मुहम्मद उर्फ़ सोनू, अमित वर्मा, सुजीत मद्देशिया, अवधेश वर्मा आदि शामिल थे।