फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   A case will be registered against the managers of two aided schools which are teaching up to 8th with recognition from class 5 to

Mau News: 5 तक की मान्यता लेकर 8वीं तक पढ़ा रहे दो सहायता प्राप्त स्कूलों के मैनेजर पर दर्ज होगा केस

Wed, 06 Nov 2024 01:35 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 06 Nov 2024 01:35 AM IST
विज्ञापन
A case will be registered against the managers of two aided schools which are teaching up to 8th with recognition from class 5 to
मऊ। नगर सहित जिले के विभिन्न ब्लाॅकोंके कई स्कूलों की मान्यता पांचवीं तक की है, लेकिन आठवीं तक की कक्षाएं चल रही हैं। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी संतोष कुमार उपाध्याय के निरीक्षण में यह मामला प्रकाश में आया। बीएसए ने दो स्कूलों के मैनेजर पर केस दर्ज करने का आदेश दिया है।
विज्ञापन

बीएसए ने घोसी ब्लाॅक के कई सहायता प्राप्त और मान्यता प्राप्त विद्यालयों का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान तमाम खामियां मिली। दो सहायता प्राप्त स्कूलों के प्रबंधकों के खिलाफ केस दर्ज कराने सहित समस्त स्टाफ का वेतन रोकने का आदेश दिया। बीएसए ने एडम गर्ल्स जूनियर हाईस्कूल और एडम पब्लिक स्कूल का निरीक्षण किया। निरीक्षण में एडम गर्ल्स जूनियर हाईस्कूल और एडम पब्लिक स्कूल दोनों के प्रबंधक एक ही हैं। प्रबंधक की तरफ से जूनियर हाईस्कूल के स्टाफ को अपने प्राइवेट संस्था एडम पब्लिक स्कूल में पढ़वाया जा रहा था। एडम गर्ल्स जूनियर हाईस्कूल में न तो मीनू के अनुसार एमडीएम बन रहा था। न ही विद्यालय मान्यता के अनुसार था। मात्र एक अध्यापिका विद्यालय में थी। बाकी सभी अध्यापक और कर्मचारी नदारद थे। शैक्षणिक माहौल नहीं पाया गया। प्रबंधक की ओर से मनमाना रवैया अपनाने और निजी स्वार्थ में जूनियर हाईस्कूल के स्टाफ से अपने प्राइवेट स्कूल में काम लेने के कारण प्रबंधतंत्र को भंग करने की संस्तुति की। प्रबंधक के खिलाफ केस दर्ज करने सहित एडम पब्लिक स्कूल को बंद कराने के साथ ही एक लाख रुपये का जुर्माना लगाया है। एडम गर्ल्स जूनियर हाईस्कूल के समस्त स्टाफ का वेतन रोक दिया है। इसी क्रम में घोसी ब्लाॅक के वैसवाड़ा स्थित वसीयत यलूम गर्ल्स जूनियर हाईस्कूल का निरीक्षण किया। निरीक्षण में शिक्षिका श्मी खातून हस्ताक्षर बनाकर गायब थीं। अनुचर विद्यालय से गायब मिला। विद्यालय में शैक्षणिक माहौल नहीं पाया गया। एक बाहरी व्यक्ति कैंपस में पाया गया। प्रबंधक के विरुद्ध एफआईआर दर्ज कराने सहित पूरे स्टाफ का वेतन रोकने का आदेश दिया।
विज्ञापन


कोट

कार्य में लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। दो सहायता प्राप्त विद्यालयों के प्रबंधकों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने के लिए खंड शिक्षा अधिकारी को पत्र जारी कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


संतोष कुमार उपाध्याय, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed