फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   A car parked outside the house was set on fire, the incident was captured in CC camera.

Mau News: घर के बाहर खड़ी कार में लगाई आग, सीसी कैमरे में कैद हुई घटना

Sun, 16 Feb 2025 11:58 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 16 Feb 2025 11:58 PM IST
विज्ञापन
A car parked outside the house was set on fire, the incident was captured in CC camera.
स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के मानिकपुर असना गांव में शनिवार की देर रात घर के सामने खड़ी कार जलकर नष्ट हो गई। ये पूरी घटना सीसी कैमरे में कैद हो गई। पीड़ित ने अज्ञात के खिलाफ पुलिस से शिकायत की है। मानिकपुर असना गांव निवासी मोहम्मद अरशद ने बताया कि शनिवार रात एक नकाबपोश व्यक्ति आया, घर का दरवाजा बाहर से बंद करके 12:35 बजे बाहर खड़ी उसकी कार में आग लगा दी।
विज्ञापन

धूआं उठने पर परिजन जागे, लेकिन दरवाजा बाहर से बंद होने के कारण बाहर नहीं जा पाए। शोर सुनकर पहुंचे पड़ोसियों ने किसी तरह आग बुझाई। सूचना पर पहुंची 112 पुलिस ने जांच किया और वापस लौट गई। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक मनोज कुमार सिंह ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज में एक व्यक्ति कार में आग लगाते हुए दिख रहा है। उसकी पहचान की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed