फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   बुनकरों की बेहतरी में सरकार नहीं करेगी कोताही

बुनकरों की बेहतरी में सरकार नहीं करेगी कोताही

Mon, 04 Mar 2013 05:30 AM IST
Mau
Mau Updated Mon, 04 Mar 2013 05:30 AM IST
विज्ञापन
मऊ। राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार लघुउद्योग एवं निर्यात प्रोत्साहन मंत्री भगवत सरन गंगवार ने कहा कि बुनकरों की बेहतरी के लिए सपा सरकार किसी प्रकार की कोताही नहीं करेगी। श्री गंगवार औद्योगिक क्षेत्र ताजोपुर इंडस्ट्रियल एरिया में एक धागा फैक्ट्री के उद्घाटन के बाद जनसभा को संबोधित कर रहे थे।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि मऊ जनपद बुनकर बाहुल्य क्षेत्र है। यहां एक लाख से अधिक पावरलूम चलते हैं। यहां इस प्रकार की फैक्ट्री का होना अत्यंत ही आवश्यक था। बुनकर साड़ी के बुनाई के लिए बाहर से धागा मंगाते हैं। इसमें समय और धन दोनों की बर्बादी होती है। दूसरे प्रदेशों और अंतर्राष्ट्रीय बाजार में बने रहने के लिए इस प्रकार की फैक्ट्री का निर्माण कराने में फैक्ट्री मालिक का यह कदम सराहनीय है। मऊ को बड़ा पैकेज दिलाकर एक बृहद प्लांट लगाया जाएगा ताकि बुनकरों की बेहतरी हो सके। इसके लिए सपा सरकार किसी भी प्रकार की कोताही नहीं बरतेगी। जिलाध्यक्ष शैलेंद्र यादव साधु ने कहा कि प्रदेश के युवा मुख्यमंत्री भी उद्योगों की बेहतरी के लिए सतत प्रयत्नशील हैं। प्रदेश में जब तक बहुतायत की संख्या में मिलों और कल कारखानों का निर्माण नहीं होगा तब तक प्रदेश का विकास संभव नहीं है। सभा को संयुक्त निर्यात आयुक्त केपी मिश्रा, इंद्रमोहन दूबे, जिला उद्योग प्रबंधक वीके चौधरी, सपा नेता व पूर्व विधानसभा प्रत्याशी अल्ताफ अंसारी आदि ने भी संबोधित किया। तैयब पालकी ने मुख्य अतिथि और अन्य को अंगवस्त्रम से सम्मानित किया। कुद्दुस अंसारी, मुन्ना यादव, भरत, संजय सिंह, बार के अध्यक्ष समशुल हसन, महांत्री हरिद्वार राय, उमाशंकर ओमर, कमरूज्जमा, मुनौवर अली, हाजी इरफान, विरेंद्र इंजीनियर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed