फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   तमसा को बचाने के लिए आगे आए संगठन

तमसा को बचाने के लिए आगे आए संगठन

Sat, 17 Nov 2012 12:00 PM IST
Mau
Mau Updated Sat, 17 Nov 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
मऊ। जिले की पौराणिक और प्राकृतिक धरोहर तमसा नदी को बचाने के प्रति ‘अमर उजाला’ का तमसा बचाओ अभियान की मुहिम का असर दिखने लगा है। तमसा को स्वच्छ बनाने के लिए एक संगठन के आह्वान पर जिले के संभ्रांत नागरिकों ने कलेक्ट्रेट पर धरना-प्रदर्शन किया। डीएम को पांच सूत्री ज्ञापन भी सौंपा गया।
विज्ञापन

पवित्र तमसा जिले के पश्चिमी छोर आजमगढ़ जनपद के बार्डर से लेकर बलिया जनपद के बार्डर तक घुमाव लेते हुए फैली है। तमसा नदी मर्यादा पुरुषोत्तम राम से जुड़े होने के कारण हिंदू जनमानस में अत्यंत महत्व प्रदान किया गया है। प्रमुख स्नान और धार्मिक पर्वों पर नगर के हनुमान घाट, मड़इया घाट, बमघाट, सत्तीघाट, ढेकुलिया घाट सहित विभिन्न घाटों पर लोग नदी में स्नान कर पूजन अर्चन करते हैं। लेकिन नदी तट के पास मकानों के बन जाने से नदी में प्रदूषण तेजी से बढ़ रहा है। नदी को प्रदूषित होने से बचाने के लिए ‘अमर उजाला’ ने तमसा बचाओ अभियान की मुहिम चलाई। अब मुहिम का असर दिखने लगा है। गंगा सेवा मिशन के आह्वान पर जिले के संभ्रांत नागरिकों ने तमसा को बचाने के लिए कलेक्ट्रेट पर धरना-प्रदर्शन किया। साथ ही जिलाधिकारी को पांच सूत्री ज्ञापन सौंपा। प्रदर्शनकारियों ने ‘स्लाटर हाउस बंद करो’, ‘अविरल तमसा निर्मल करो’ नारा लगाकर प्रशासन का ध्यान आकृष्ट कराने का प्रयास किया। इस मौके पर गंगा सेवा मिशन के प्रांतीय प्रभारी महेंद्र यादव ने कहा कि पवित्र और पौराणिक तमसा नदी में गो रक्त का विलय किसी भी दशा में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। पशुओं के रक्त से तमसा का पानी प्रदूषित हो चुका है। पुलिस प्रशासन की मिलीभगत से पशुओं को काटने के लिए लाया जा रहा है। अगर शीघ्र ही स्लाटर हाउस बंद नहीं किया गया तो मिशन के कार्यकर्ता स्लाटर हाउस बंद नहीं किया गया तो मिशन के कार्यकर्ता स्लाटर हाउस में तालाबंदी करने के लिए बाध्य हो जाएंगे। धरने को संगठन के प्रांतीय संयोजक धर्मेंद्र कुमार पांडेय, जिला संयोजक ज्ञानेंद्र मिश्र, रमेश सिंह, भरत लाल राही, रमेश चंद शुक्ल, नंदलाल साहनी, त्रिवेणी प्रसाद सर्राफ आदि ने संबोधित किया। धरने में मुख्य रूप से किसान नेता देवप्रकाश राय, रामप्रवेश पांडेय, सुरेश सिंह, सुरेश यादव, केशव खरवार, राजकुमार गुप्ता, सुरेश साहनी, विजय गिरी, वैदेही यादव, मुन्ना खरवार, श्रवण यादव, मनोज गुप्ता, मनोज कुमार वर्मा, हरिकेश यादव, सुनील यादव, ओमप्रकाश यादव, घूरा यादव, संजय यादव, संजय यादव आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed