फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   कड़ी सुरक्षा के बीच निकला विसर्जन जुलूस

कड़ी सुरक्षा के बीच निकला विसर्जन जुलूस

Sat, 17 Nov 2012 12:00 PM IST
Mau
Mau Updated Sat, 17 Nov 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
मुहम्मदाबादगोहना। कस्बा मुहम्मदाबादगोहना में चल रहा चार दिवसीय लक्ष्मी पूजनोत्सव कार्यक्रम शुक्रवार को प्रतिमाओं के विसर्जन के साथ संपन्न हो गया। चार दिनोें तक पूजन अर्चन के बाद शनिवार को भारी पुलिस बल की मौजूदगी मेें मुहम्मदाबादगोहना कस्बा में स्थापित 67 प्रतिमाएं विभिन्न पंडालों से उठकर विजय स्तंभ चौक पर पहुंची। जुलूस की शक्ल में विसर्जन के लिए एक साथ रवाना हुई।
विज्ञापन

श्रद्धालुओं द्वारा गाजे बाजे के साथ लक्ष्मी प्रतिमाओं को आकर्षक रथ पर सजा जुलूस व्यापक सुरक्षा व्यवस्था के बीच निकाला गया। जुलूस चौक से डोमडेरवा, इदारदतगंज तिराहा, बाईपास, कोतवाली, रोडवेज, गांधी नगर, बैंक रोड होते हुए पुन: विजय स्तंभ चौक पर पहुंचा। फिर वहां से दो रास्तों नबी रोड तथा मुख्य बाजार होते हुए तमसा नदी में विसर्जन के लिए चली गईं। इस दौरान जुलूस में शामिल भक्त ने ढोल, नगाड़ों और डीजे पर बज रहे भक्ति गीतों के धुन पर नृत्य करते चल रहे थे। फूलमालाओं से सजे रथों पर रखी प्रतिमाओं के जुलूस को देखने के लिए भक्तों का मजमा लगा रहा।
विज्ञापन

विसर्जन के दौरान अपर जिलाधिकारी पीपी सिंह, अपर पुलिस अधीक्षक के साथ ही उप जिलाधिकारी रमाशंकर गुप्ता, क्षेत्राधिकारी आरके सिंह तथा रानीपुर, कोपागंज, चिरैयाकोट आदि थानों के थानाध्यक्ष सहित सैकड़ों पुलिस के जवान सुरक्षा व्यवस्था में लगे हुए थे। समाचार दिए जाने के रात 10 बजे तक मूर्तियों का जुलूस जारी था। सतीश
विज्ञापन
विज्ञापन


दर्जनों बार एक दूसरे से भिड़ते रहे युवक
मुहम्मदाबादगोहना। कस्बा सहित तहसील में स्थापित लक्ष्मी प्रतिमाओं के निकले विसर्जन जुलूस के दौरान विभिन्न क्लबों के सदस्य तथा आयोजक दर्जनों बार एक दूसरे से भिड़ते रहे। कई स्थानों पर हाथापाई तथा हल्की झड़प तथा मारपीट के बावजूद युवकों में गजब उत्साह दिख रहा था। झड़प तथा हाथापाई के दौरान जब डीजे में मनपसंद गाना बजते ही युवक सब कुछ भुलाकर डांस करने लगते थे।


डेढ़ किमी लंबा रहा जुलूस
मुहम्मदाबादगोहना। कस्बा सहित तहसील में स्थापित लक्ष्मी प्रतिमाओं के निकले विसर्जन जुलूस लगभग डेढ़ किमी लंबा था। जुलूस के दौरान हाथापाई, मारपीट होने की सूचना पर जब तक उस स्थान पर पुलिस पहुंचती तब तक जुलूस काफी आगे निकल जा रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed