फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   अपहरण के दो आरोपितों ने पुलिस पर झोंका फायर

अपहरण के दो आरोपितों ने पुलिस पर झोंका फायर

Fri, 01 Jun 2012 12:00 PM IST
Mau
Mau Updated Fri, 01 Jun 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
घोसी(मऊ)। बदमाशों के आगे एक फिर पुलिस दुम दबाकर भागी। स्थानीय कोतवाली के रेलवे स्टेशन के लाइन पर बैठे अपहरण के दो आरोपितों को पकड़ने गई पुलिस पर वे फायर झोंक दिए। पुलिस किसी तरह से बाल-बाल बची। आरोपित फरार हो गए। घटना बुधवार की है। मामले में एसएसआई ने दोनों आरोपितों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के मानिकपुर असना में राजन के पुत्र अंशु को कुछ लोग घर से उठा ले गए थे। बाद में फिरौती की मांग की थी। पुलिस ने मामले मेें मुकदमा पंजीकृ त कर लिया था। इसी मामले में शादिक और साहब पुत्रगण सल्लाउद्दीन भी आरोपित चल रहे हैं। पुलिस को मुखबिर के जरिए पता चला कि दोनों रेलवे स्टेशन के पास लाइन पर बुधवार की शाम साढ़े छह बजे बैठे हुए हैं। सूूचना मिलते ही एसएसआई छविनाथ प्रसाद अपने दो हमराही सिपाहियों के साथ मौके पर पहुुंच गए। जैसे दोनों ने पुलिस को देखे उन पर तमंचा से फायर झोंक दिया। पुलिस कर्मी बाल-बाल बचे। सामने से ही दोनोें आरोपित पुलिस के चंगुल से भाग निकले। पुलिस अपने बचाव में ही लगी रही। यदि पुलिस सक्रियता दिखाती तो दोनोें पकड़े जाते। एक बार फिर पुलिस की निष्क्रियता सामने आई है। हालांकि एसएसआई ने दोनोेेेेेेें आरोपितों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करा दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed