{"_id":"64411","slug":"Mau-64411-61","type":"story","status":"publish","title_hn":"कांग्रेस से प्रत्याशी घोषित अब भाजपा में बढ़ी सरगर्मी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कांग्रेस से प्रत्याशी घोषित अब भाजपा में बढ़ी सरगर्मी
Mau
Updated Fri, 01 Jun 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुहम्मदाबाद गोहना। नगर निकाय चुनाव में दो प्रमुख राजनीतिक दलों द्वारा सिंबल पर चुनाव लड़ाने की घोषणा के बाद कांग्रेस प्रत्याशी की तस्वीर तो साफ हो गई है, लेकिन भाजपा प्रत्याशी को लेकर अभी भी असमंजस की स्थिति बनी हुई। प्रत्याशी को लेकर कयासबाजी का दौर जारी है। नगर पंचायत में अध्यक्ष पद का प्रत्याशी बनने के लिए निवर्तमान सभासद समेत तीन लोगों की दावेदारी ने भाजपा जिला संगठन को भी ऊहापोह में डाल दिया है। पर्यवेक्षकगण भी अभी कोई निर्णय लेने की स्थिति में नहीं हैं।
मुहम्मदाबाद गोहना नगर निकाय चुनाव में सपा और बसपा द्वारा सिंबल से निकाय चुनाव लड़ाने से हाथ खड़े करने के बाद इन दलों से चुनाव लड़ने वाले प्रत्याशी स्थानीय स्तर पर नेताओं का आशीर्वाद प्राप्त करने में लगे हैं। दूसरी तरफ भाजपा और कांग्रेस पूरे खम के साथ चुनाव मैदान में उतरने की तैयारी में है। इसके लिए प्रत्याशियों का चयन अंतिम दौर में है। कांग्रेस ने तो पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष कन्हैया लाल सेठ की पत्नी लल्ली देवी को प्रत्याशी घोषित करते हुए पूरे जोर से चुनाव मैदान में उतरने की घोषणा कर दी। वहीं दूसरी तरफ भाजपा प्रत्याशी के नाम को लेकर अभी मंथन चल रहा है। बसपा से प्रदीप जायसवाल की पत्नी मोनिका जायसवाल को भी पार्टी ने चुनाव लड़ने के लिए अधिकृत किया है। हालांकि पार्टी सिंबल नहीं देगी, लेकिन पार्टी का उसे समर्थन प्राप्त रहेगा। सपा से पप्पू मलिक, माजिद अंसारी भी दावेदारी कर रहे हैं। वहीं पीस पार्टी से अबुजर मदनी ने भी अपना प्रत्याशी घोषित कर दिया है।
हालांकि भाजपा से टिकट मांगने वालों में निवर्तमान सभासद रवींद्र यादव एडवोकेट, समाजसेवी लक्ष्मी गुप्ता तथा विगत कई चुनावों से अपना भाग्य आजमा रहे ईश्वर दयाल सिंह सेठ ने भी अपनी दावेदारी ठोंक रखा है। भाजपा नेतृत्व से हालांकि पर्यवेक्षक ों ने प्रत्याशियों के चयन को लेकर अपनी तैयारी लगभग पूर्ण कर ली है। जल्द ही प्रत्याशी की घोषणा की जा सकती है।