फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   बड़रांव ब्लाक प्रमुख के विरुद्ध क्षेत्र पंचायत सदस्य लामबंद

बड़रांव ब्लाक प्रमुख के विरुद्ध क्षेत्र पंचायत सदस्य लामबंद

Fri, 01 Jun 2012 12:00 PM IST
Mau
Mau Updated Fri, 01 Jun 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
मऊ। समाजवादी पार्टी की सरकार बनने के बाद बड़रांव ब्लाक में भी प्रमुख पद को लेकर राजनीति ने करवट लेनी शुरू कर दी है। बड़रांव ब्लाक के पूर्व प्रमुख सपा नेता विद्युत प्रकाश के नेतृत्व में देवेंद्र यादव की ताजपोशी के लिए दर्जनों क्षेत्र पंचायत सदस्यों ने जिलाधिकारी को हस्ताक्षरयुक्त ज्ञापन सौंपा। इस दौरान अविश्वास प्रस्ताव जल्द से जल्द लाए जाने की मांग की।
विज्ञापन

बड़रांव ब्लाक में ब्लाक प्रमुख संजय सिंह पटेल हैं। ब्लाक प्रमुख के चुनाव से ही यहां प्रमुख पद को लेकर काफी खींचतान रही। यहां भाग्य के भरोसे संजय सिंह पटेल को यह पद मिला। यहां क्षेत्र पंचायत सदस्यों की संख्या 78 थी। चुनाव में दोनों प्रत्याशियों को आधे आधे वोट मिले थे। बाद में टास के द्वारा संजय सिंह पटेल को ब्लाक प्रमुख का पद मिला। इसमें सपा नेता और पूर्व प्रमुख विद्युत प्रकाश यादव पूर्व में संजय सिंह पटेल के ही साथ रहे और प्रमुख पद दिलाने में अपनी एड़ी से चोटी तक का जोर लगाया था। अब जबकि ब्लाक में क्षेत्र पंचायत सदस्य उपेक्षा को लेकर लामबंद होने लगे हैं तो दूसरे नंबर रहे देवेंद्र यादव को लेकर पूर्व ब्लाक प्रमुख विद्युत प्रकाश ने उल्टी चाल चली है। अब वह देवेंद्र यादव को ताज पहनाने को लेकर दर्जनों क्षेत्र पंचायतों की मांग को लेकर नेतृत्व कर रहे हैं। दर्जनों की संख्या में क्षेत्र पंचायत सदस्य गुरुवार को जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचे। इस दौरान उन्होंने क्षेत्र में विकास को प्रमुख मुद्दा बनाते हुए उपेक्षा का ब्लाक प्रमुख पर आरोप लगाया। साथ ही 52 क्षेत्र पंचायत सदस्यों के हस्ताक्षरयुक्त ज्ञापन जिलाधिकारी कुंवर विक्रम सिंह को सौंपकर अविश्वास प्रस्ताव लाने की मांग की। इस संबंध में जिलाधिकारी ने बताया कि मामले में जांचोपरांत एसडीएम के द्वारा निर्णय लिया जाएगा। जरूरी हुआ तो अविश्वास प्रस्ताव के लिए तिथि घोषित की जाएगी। ज्ञापन सौंपने वालों में देवेंद्र सिंह यादव, विद्युत प्रकाश यादव के अलावा अमीना, रानोखातून, इम्तेयाब खां, तारा देवी, नागेंद्र यादव, राजकुमार यादव, कमला, छोटेलाल, जयश्री, दुर्गादत्त आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed