{"_id":"61555","slug":"Mau-61555-61","type":"story","status":"publish","title_hn":"आभूषण चुराते दो महिलाएं गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आभूषण चुराते दो महिलाएं गिरफ्तार
Mau
Updated Thu, 03 May 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
खुरहट। रानीपुर थाना अंतर्गत बाजार में बुधवार को दो महिलाओं को आभूषण चोरी करते लोगों ने पकड़ लिया। बाद में पुलिस के हवाले कर दिया। रानीपुर बाजार में फतेहपुर के ग्राम प्रधान संजय वर्मा की आभूषण की दुकान है। दो महिलाएं आरती और सुनीता निवासी पोलघाट जनपद आजमगढ़ आभूषण खरीदने के लिए दुकान पर आईं। अपने साथ लाईं पीतल केे आभूषण को बदलने का प्रयास करने लगी। इतने में ही दुकानदार ने देख लिया। पूछताछ के बाद महिलाओं को पुलिस के हवाले सौंप दिया गया।
विज्ञापन