{"_id":"61474","slug":"Mau-61474-61","type":"story","status":"publish","title_hn":"तहसील दिवस पर आठ अधिकारी गैरहाजिर ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तहसील दिवस पर आठ अधिकारी गैरहाजिर
Mau
Updated Wed, 02 May 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुहम्मदाबाद गोहना। जिले की चारों विधानसभाओं में मंगलवार को तहसील दिवस का आयोजन किया गया। इसमें दर्जनों मामले आए मगर नाममात्र की शिकायतों का ही निस्तारण हो सका। मुहम्मदाबाद गोहना में जिलाधिकारी कुंवर विक्रम सिंह ने अनुपस्थित आठ कर्मचारियों से स्पष्टीकरण मांगा, वहीं समाज कल्याण की बोगस रिपोर्ट पर कड़ी नाराजगी प्रकट की। गेहूं खरीद पर भी असंतोष व्यक्त करते हुए संबंधित अधिकारी को निर्देश दिया कि गांवों में जाकर गेहूं खरीद के लिए किसानों को प्रेरित करें।
मुहम्मदाबाद तहसील में विभिन्न मामलों से संबंधित कल 49 मामले प्रकाश में आए। इनमें महज सात मामलों का ही निस्तारण हो सका। अधिकारियों को निर्देश दिया कि किसानों और जनता की समस्याओं के प्रति वह गंभीरता बरतें। तहसील दिवस के उपरांत वह कोतवाली पहुंचे। जहां कोतवाल सहित पुलिस विभाग को नगर में पहरा मंडल का गठन करने पर बल दिया। साथ ही स्पेशल पुलिस सदस्य भी बनाए जाने पर भी जोर दिया। घोसी संवाददाता के अनुसार तहसील दिवस पर कुल 40 मामले आए। इनमें महज पांच का ही निस्तारण हो सका। इस अवसर पर एसडीएम ईश्वरदयाल सहित तहसील के अन्य अधिकारी उपस्थित रहे। मधुबन संवाददाता के अनुसार तहसील पर कुल 76 मामले आए इनमें महज 12 का ही निस्तारण हो सका। वहीं सदर तहसील में भी आए दर्जनों मामले में पांच का ही निस्तारण हो सका। इस अवसर पर एसडीएम मुरलीधर मिश्रा आदि उपस्थित रहे।