फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   लोक अदालतों के आयोजन से न्यायालयों को राहत

लोक अदालतों के आयोजन से न्यायालयों को राहत

Sun, 07 Dec 2014 05:30 AM IST
Mau
Mau Updated Sun, 07 Dec 2014 05:30 AM IST
विज्ञापन
मऊ। सर्वोच्च न्यायालय के निर्देशन पर जिलाविधिक सेवा प्राधिकरण के तत्वावधान में दीवानी कचहरी में शनिवार को राष्ट्रीय मेगा लोक अदालत का आयोजन किया गया। मेगा लोक अदालत का शुभारंभ इलाहाबाद उच्च न्यायालय के न्यायमूर्ति व जिले के प्रशासनिक न्यायाधीश न्यायमूर्ति भारत भूषण, जिला जज सीएम दीक्षित व नोडल अधिकारी डा. दीपक स्वरूप सक्सेना ने मां सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण व दीप प्रज्ज्वलन से किया। संबोधन में न्यायमूर्ति ने कहा कि लोक अदालतों के आयोजन से गंभीर मामलों के विचारण के लिए न्यायालयों को समय मिलेगा।
विज्ञापन

इस अवसर पर जिला जज सीएम दीक्षित ने प्रशासनिक न्यायाधीश का स्वागत करते कहा कि जिले में 72 हजार से ज्यादा मामलों के निस्तारण का भार 12 न्यायिक अधिकारियों पर है। आठ नए कोर्ट भवन बनकर तैयार है, जिसमें न्यायिक अधिकारियों की तैनाती से मामलों के निस्तारण में तेजी आएगी। आगे कहा कि लोक अदालत में 14 हजार मामले निस्तारण के लिए लगाए गए है। सीआरओ गिरिजेश त्यागी ने कहा कि आम जनता को बिना मेहनत के न्याय मिल जाए, इसी उद्देश्य से लोक अदालत लगाई जाती है। बताया कि वर्ष 2004 तक पूरे प्रदेश में दो लाख लोक अदालतों के माध्यम से डेढ़ करोड़ मुकदमों का निस्तारण हुआ। बार के अध्यक्ष फतेहबहादुर सिंह ने सुलह समझौता के आधार पर मुकदमों के निस्तारण पर बल दिया। संचालन प्राधिकरण के सचिव व सिविल जज इंद्रप्रकाश ने किया। इस मौके पर एडीजे धर्मेंद्र कुमार पांडेय, डा. अजय कुमार, एडीजे डा. दीपक स्वरुप सक्सेना, सीजेएम अली रजा, जेएम निर्भय प्रकाश, मुंसिफ राहूल दूबे, मुंसिफ मुहम्मदाबादगोहना अचल प्रताप सिंह, अपर मुुंसिफ जयहिंद सिंह,अपर जेएम विनिता सिंह, एएसपी तेजस्वरूप सिंह, एसडीएम जगदंबा सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed