फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   खुदा की राह में दी कुर्बानी, मांगी अमन-चैन की दुआ

खुदा की राह में दी कुर्बानी, मांगी अमन-चैन की दुआ

Thu, 17 Oct 2013 05:39 AM IST
Mau
Mau Updated Thu, 17 Oct 2013 05:39 AM IST
विज्ञापन
मऊ। ईद-उल-अजहा की नमाज बुधवार को अदा की गई। अल्लाह की इबादत कर लोगों ने अमन और सलामती की दुआ मांगी। दिलों में पनप रही नफरतों को खत्म करने के लिए दोनों समुदाय के लोगों ने आपसी भाईचारे का मिसाल पेश किया है। सौहार्द और प्रेम का संदेश देकर एक दूसरे को सेवईयां खिलाई। खुदा की राह में कुर्बानी भी दी गई। शाही कटरा, ईदगाह और मस्जिदों में शीश झुकाकर मुसलिम समाज के लोगों ने दुआ की।
विज्ञापन

ईद-उल-अजहा (बकरीद) के पर्व को लेकर लोगों में काफी उत्साह रहा। इसके लिए कई दिनों से तैयारी चल रही थी। शाही कटरा, ईदगाह, मलिकताहिरपुरा, मस्जिद सिंधी कालोनी, मस्जिद रेलवे, छित्तनपुरा, अस्तूपुर सहित विभिन्न मस्जिदों में नमाज अदा की गई। मासूमों ने भी गले मिलकर खुशियाें का इजहार किया। मान्यता है कि बकरीद के दिन अपने किसी ‘अजीज’ की कुर्बानी दी जाती है। इसका अर्थ है कि अल्लाह का हुक्म सर आंखों पर। मुहम्मदाबाद गोहना, घोसी, मधुबन, दोहरीघाट, रतनपुरा, रानीपुर, अमिला, करहां प्रतिनिधि के अनुसार क्षेत्र के विभिन्न मस्जिदों और ईदगाहों में नमाज अदा की गई। नमाज के बाद लोगों ने एक-दूसरे से गले मिल बधाई दी। इस दौरान सुरक्षा के व्यापक बंदोबस्त थे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed