फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   चिऊटीडांड़ का अस्तित्व खतरे में

चिऊटीडांड़ का अस्तित्व खतरे में

Wed, 25 Sep 2013 05:38 AM IST
Mau
Mau Updated Wed, 25 Sep 2013 05:38 AM IST
विज्ञापन
दोहरीघाट। क्षेत्र के चिऊटीडांड़ गांव में घाघरा का कहर जारी रहने से गांव का अस्तित्व ही खतरा में पड़ गया है। भीषण कटान से महुला गढ़वल पर भी खतरा बढ़ने से तटवर्ती इलाकों के लोगों की चिंता बढ़ती ही जा रही है। नदी कटान करते पुलिस चौकी रामनगर तक पहुंच गई है। इसके बाद भी शासन प्रशासन की ओर से कटान रोकने की कार्ययोजना तक नहीं बनाई जा सकी है।
विज्ञापन

घाघरा के उल्टी दिशा में बहने से तटवर्ती इलाकों के लोगों की आंखों से नींद गायब है। लोग जागकर पूरी रात बिता दे रहे हैं। घाघरा कटान करते रामनगर पुलिस चौकी तक पहुंच गई है। कटान पीड़ितों की मानें तो नदी उल्टी दिशा में बह रही है। घाघरा कटान करते हुए सहरोज होते हुए टौंस नदी तक की ओर बढ़ रही है। यही स्थिति रही तो महुला गढ़वल बांध भी जद में आएगा। इससे दर्जनों गांव बाढ़ की चपेट में आने तय हैं। धनौली रामपुर से कटान बंद होकर चिऊटीडांड़ गांव में शुरू हो गई है। जिला प्रशासन की ओर से चिऊटीडांड़ क्षेत्र में रेड अलर्ट घोषित किया जा चुका है। इस संबंध में धनौली रामपुर के रामबचन राय, अतुल राय, नई बाजार के रामसमुझ यादव, चिऊटीडांड़ के रामविलास नायक का कहना था कि प्रशासन की ओर से रेड अलर्ट तो घोषित कर दिया गया है, लेकिन ठोकर बनवाकर नदी की धारा को मोड़ा नहीं जा सका है। सिंचाई विभाग की ओर से कटान रोकने की दिशा में सिर्फ खानापूर्ति की जा रही है।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed