फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   97% recovery rate, corona infection decreasing every month

97 फीसदी रिकवरी रेट, हर माह घट रहा कोरोना संक्रमण

Wed, 06 Jan 2021 10:05 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 06 Jan 2021 10:05 PM IST
विज्ञापन
97% recovery rate, corona infection decreasing every month
मऊ। नववर्ष का पहला महीना कोरोना महामारी में राहत देना वाला साबित होता दिख रहा है। इस माह के पहले सप्ताह में मंगलवार तक केवल चार ही कोरोना संक्रमण के मरीज मिले हैं। सकारात्मक बात है कि जिले में कोरोना संक्रमित मरीजों के रिकवर रेट 97.65 फीसदी है। मंगलवार तक मिले 2991 मरीजों में 2926 मरीज रिकवर हो चुके हैं, सिर्फ 26 सक्रिय मरीज हैं। इसमें भी 50 फीसदी मरीजों का इलाज होते हुए एक सप्ताह से ज्यादा समय हो चुका है। बीते वर्ष में जिले में अप्रैल माह से शुरू हुआ कोरोना संक्रमण का ग्राफ बीते नवंबर माह से लगातार कम हो रहा है।
विज्ञापन

बताते चले कि बीते मंगलवार को जिले में 1500 से ज्यादा संदिग्धों की जांच रिपोर्ट आई। सकारात्मक बात रही इसमें एक भी संक्रमित मरीज नहीं मिला। इससे पूर्व में मिले कुल 2991 मरीजों में कोई इजाफा नहीं हुआ, जबकि चार मरीज रिकवर होकर घर लौटे, इससे कुल रिकवर हो चुके मरीजों की संख्या 2926 पहुंच गई। ऐसे में जिले में बचे केवल 26 मरीजों का उपचार चल रहा है। वहीं इस वर्ष के पहले सप्ताह में संक्रमण ग्राफ को देखे तो बीते पांच दिन में केवल चार संक्रमित मरीज मिले है।
विज्ञापन

अप्रैल में सबसे ज्यादा एक हजार से अधिक मरीज मिले
विभागीय आंकड़ों के अनुसार जिले में कोरोना संक्रमण का पहला मामला अप्रैल माह में 19 अप्रैल को मिला था। इसके बाद मई में यह संख्या 28 पहुंच गई। वहीं जून में 97, जुलाई में यह संख्या तीन गुनी होते हुए 372 पहुंच गई। वहीं अगस्त में यह संख्या छह गुनी तक बढ़ी और इस माह में 1 हजार 2 नए संक्रमित मरीज मिले, इसी तरह से सितंबर माह में 901 मरीज मिले। हालांकि इसके बाद कोरोना संक्रमण का ग्राफ लगातार कम होता गया। अक्तूबर माह में जहां 366 तो नवंबर माह में 114 और दिसंबर माह में 104 नए संक्रमित मरीज मिले। जबकि नए साल में जनवरी के पहले सप्ताह में मंगलवार तक 4 नए संक्रमित मरीज मिले हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस बाबत सीएमओ डॉ. सतीशचंद्र सिंह ने कहा कि जिले में कोरोना संक्रमण का ग्राफ लगातार घटता जा रहा है। जिले में कोरोना संक्रमित मरीजों के रिकवरी रेट 97.65 और पॉजीटिव रेट 1.24 है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed